सोना फिर 1 लाख 44 हजार के पार, चांदी के रेट में भी भारी उछाल, देखें लेटेस्ट प्राइस

सोना-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 25 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत फिर 1 लाख 44 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जो बीते दिन 1 लाख 40 हजार रुपये से नीचे थी. वहीं, चांदी के भाव में भी भारी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
सोना-चांदी फिर हुआ महंगा (फाइल फोटो- ITG) सोना-चांदी फिर हुआ महंगा (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते दिन यानी 24 मार्च 2026 की शाम को 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 

ibjarates.com पर 25 मार्च 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 144064 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 132493 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज सुबह बढ़कर 233551 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 224545 रुपये प्रति किलो थी. जबकि सुबह के समय 220353 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है.

आइए जानते हैं बीते दिन यानी 24 मार्च शाम की तुलना में आज 25 मार्च सुबह कितने रुपये महंगा हुआ 22-24 कैरेट सोना.

Gold-Silver Prices Today 25 March 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता मंगलवार सुबह का रेट मंगलवार शाम का रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     139513 140420 144643  4223 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      138954 139858 144064  4206 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      127794 128625 132493  3868 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      104635 105315 108482  3167 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      81615 82146 84616   2470 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      220353 224545 233551
  9006 रुपये महंगी

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement