Gold-Silver Price on Dhanteras: धनतेरस पर सोना महंगा, चांदी का रेट भी बढ़ा, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60097 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (शुक्रवार) सुबह 60445 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.

Advertisement
Gold-Silver Rates Gold-Silver Rates

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 10 नवंबर 2023  यानी धनतेरस की सुबह सोने और चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज हुई है. हालांकि, सोना अब भी 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60445 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70850 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60097 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (शुक्रवार) सुबह 60445 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 60203 रुपये हो गई है. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 55368 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45334 पर आ गए हैं. जबकि 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 35360 रुपये हो गए है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज महंगी होकर 70850 रुपये की हो गई है.

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     60097 60445 348 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      59856 60203 347 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      55049 55368 319 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      45073 45334 261 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      35157 35360 203 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      70300 70850 550 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Advertisement
Gold-Silver Price

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement