चांदी के रेट में भारी इजाफा, सोना भी महंगा, 24 कैरेट गोल्ड फिर 1 लाख 52 हजार के पार

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में फिर भारी उछाल आया है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज (बुधवार), 8 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 39 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG) 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 39 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

बीते दिन गिरावट के बाद आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 8 अप्रैल को सोना-चांदी के भाव में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार के पार पहुंच गई है 

ibjarates.com पर 8 अप्रैल को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार के पार है. वहीं, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 151459 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

Advertisement

चांदी की कीमत क्या है?
चांदी के भाव में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. अब चांदी का रेट 2 लाख 44 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते कारोबारी दिन शाम को बाजार बंद होने के समय 230881 रुपये था.

Gold-Silver Prices Today 08 April 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता मंगलवार सुबह का रेट मंगलवार शाम का रेट बुधवार सुबह का रेट कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     147489 147786 152068  4582 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      146898 147194 151459  4265  रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      135100 135372 139294  3922 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      110617 110840 114051  3211 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      86281 86455 88960  2505 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      231435 230881 244443
 13562 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement