Gold-Silver Rates Today: चांदी हो गई सस्ती, सोने के बढ़े दाम, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold- Silver Prices Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है, तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की तुलना में आज (गुरुवार), 16 मार्च 2023 की सुबह सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.

Advertisement
Gold-Silver Rates (Representational Image) Gold-Silver Rates (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 16 मार्च, 2023 को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है और चांदी के भाव में गिरावट आई है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58115 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 66500 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57902 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह महंगा होकर  58115 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.    

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 57882 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 53233 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43586 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 33997 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 66500 रुपये की हो गई है.

Advertisement
  शुद्धता बुधवार शाम के दाम गुरुवार सुबह के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 57902 58115
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 57671 57882
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 53038 53233
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 43426 43586
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 33872 33997
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 66861 66500


मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Gold-Silver Rates Today

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement