Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी चमक, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 15 मार्च की ताजा कीमतों के मुताबिक, सोने के दाम 57 हजार के पार और चांदी की कीमत 66 के पार है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57501 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) के दाम 66364 रुपये हैं.

Advertisement
Gold-Silver Price (File Photo) Gold-Silver Price (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज यानी 15 मार्च को कमी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव में इजाफा हुआ है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज (बुधवार), 15 मार्च की ताजा कीमतों के मुताबिक, सोना 57 हजार के पार और चांदी के कीमत 66 हजार के पार है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57501 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) के दाम 66364 रुपये हैं.

Advertisement

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का दाम 57271 है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52670 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 43125 रुपये पर पहुंच गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 33638 रुपये महंगा हो गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी गिरावट के साथ 66364 रुपये पहुंच गई है.

सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव?
सोने-चांदी के दाम में बदलाव देखने को मिलता है. 15 मार्च की सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 104 रुपये सस्ता हुआ है और 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 103 रुपये कम हुआ है. वहीं, 916 प्योरिटी वाला सोना 96 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 79 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 61 रुपये महंगा हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज पूरे 188 रुपये महंगी हो गई है. 

Advertisement
  शुद्धता मंगलवार शाम के दाम बुधवार सुबह के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 57605 57501
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 57374 57271
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 52766 52670
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 43204 43125
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 33699 33638
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 66176            66364

24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क? 
24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.

Gold-Silver Price

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव 
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement