Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

कर्ज के बोझ तले दबे हैं ये देश, नंबर-1 पर जापान... जानिए भारत कहां

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST
  • 1/6

दुनिया के तमाम बड़े देश कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं और इसका एक बड़ा उदाहरण जापान है, जहां की सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है और कर्जदार विकसित देशों की लिस्ट में ये टॉप पर है. वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने दुनिया के देशों पर मौजूद सरकारी कर्ज के जो आंकड़े शेयर किए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. आइए जानते हैं अमेरिका, चीन और भारत पर जीडीपी के मुकाबले कितना कर्ज है. 

  • 2/6

जापान लिस्ट में नंबर-1 
सबसे ज्यादा सरकारी कर्ज का बोझ झेलने वाले देशों की लिस्ट में पहले पायदान पर जापान काबिज है. World Of Statistics पर ट्रेंडिंग इकोनॉमिक्स के हवाले से शेयर किए गए लेटेस्ट डेटा को देखें, तो देश की सरकार पर Japan GDP से दोगुना कर्ज हो चुका है और ये जीडीपी का 237% है. बता दें जापान की जीडीपी करीब 4.2 ट्रिलियन डॉलर है और इसपर 2025 तक कर्ज 8.6 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का था. 

  • 3/6

टॉप-5 में अमेरिका भी शामिल
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के डेटा पर नजर डालें, तो जापान के बाद सबसे ज्यादा कर्ज में डूबा हुआ देश सिंगापुर है, जिसपर सरकारी कर्ज जीडीपी का 173 फीसदी है. इसके बाद ग्रीस पर 154%, तो इटली पर Govt Debt To GDP 154% है. टॉप-5 कर्ज में डूबे देशों में अमेरिका भी शामिल है और US Govt Debt अमेरिकी जीडीपी का 124% हो चुका है.

Advertisement
  • 4/6

ब्रिटेन और पुर्तगाल पर बराबर कर्ज 
जीडीपी की तुलना में सरकारी कर्ज का बोझ इनके अलावा कई और देशों पर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. फ्रांस पर (113%), कनाडा (111%), बेल्जियम (104%), स्पेन (102%) और पुर्तगाल पर ये 93.6% है. खास बात ये है कि ब्रिटेन पर भी सरकारी कर्ज का प्रतिशत इतना ही है यानी जीडीपी का 93.6%. 

  • 5/6

चीन से कम भारत पर सरकारी कर्ज
बात अगर चीन और भारत पर मौजूद सरकारी कर्ज की करें, तो वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक, ब्रिटेन के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन पर Govt Debt To GDP 89.8% है, जबकि इसके बाद चीन का नंबर आता है. China का सरकारी कर्ज देश की जीडीपी का 88.3% है. वहीं भारत पर कर्ज का आंकड़ा देखें, तो ये चीन की तुलना में काफी कम है और 81.9% है. 

  • 6/6

इन देशों पर सबसे कम कर्ज 
सबसे कम सरकारी कर्ज वाले देशों की लिस्ट देखें, तो इसमें स्विट्जरलैंड टॉप पर है और इसका कर्ज जीडीपी का 15.7% ही है. इसके अलावा रूस पर भी बोझ कम 16.4% है. एस्टोनिया, बुल्गारिया, टर्की और सउदी अरब  भी इस मामले में काफी नीचे हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement