वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को साल 2016-17 का बजट पेश करते हुए कहा कि अगले साल के लिए हमारा एजेंडा ‘ट्रांसफार्म इंडिया’ का है. वित्त मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्म इंडिया के अगले साल के हमारे इस एजेंडे को देखते हुए ‘मेरे बजट प्रस्ताव नौ विशिष्ट स्तम्भों पर टिके हैं.’
उनके अनुसार ये नौ स्तम्भ हैं :
1. कृषि और किसान कल्याण : किसानों की आय को अगले पांच वर्ष में दो गुना करने पर ध्यान दिया जाएगा.
2. ग्रामीण क्षेत्र : ग्रामीण रोजगार और आधारभूत ढांचे पर जोर दिया जाएगा.
3. स्वास्थ्य देखरेख सहित सामाजिक क्षेत्र : सभी को कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में शामिल करना.
4. शिक्षा कौशल और रोजगार सृजन : भारत को ज्ञान आधारित और उत्पादनकारी समाज बनाना.
5. अवसंरचना और निवेश : कार्य दक्षता और जीवन स्तर में सुधार लाना.
6. वित्तीय क्षेत्र के सुधार : पारदर्शिता और स्थिरता लाना
7. अभिशासन और कार्य करने में आसानी : लोगों को अपनी पूर्ण क्षमता साकार करने में समर्थ बनाना.
8. राजकोषीय अनुशासन बनाना : सरकारी वित्त साधनों का विवेकपूर्ण प्रबंधन और जरूरतमंद लोगों को लाभों की सुपुर्दगी.
9. कर संबंधी सुधार : नागरिकों में विश्वास करके अनुपालन के बोझ को कम करना.
जेटली ने कहा, ‘‘ इनमें से प्रत्येक क्षेत्र में मैं विशिष्ट नीतिगत उपाय रेखांकित करूंगा जिनका हमारी अर्थव्यवस्था पर और हमारे नागरिकों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा. ’’
केशव कुमार / BHASHA