आधी रात होटल के कमरे में घुसा शराबी, खींचकर ले जाने लगी युवती को, पिता से बोला- ये लड़की कौन है?

पटना के रूपसपुर इलाके में एक होटल के भीतर हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेटी को पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने आए पिता ने आरोप लगाया कि देर रात नशे में धुत एक युवक कमरे में घुस गया और उनकी बेटी को जबरन बाहर ले जाने की कोशिश की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
आधी रात होटल के कमरे में घुसा शराबी, खींचकर ले जाने लगी युवती को (Photo: itg) आधी रात होटल के कमरे में घुसा शराबी, खींचकर ले जाने लगी युवती को (Photo: itg)

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

बिहार में पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेगूसराय से अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने आए एक पिता ने होटल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी का पॉलिटेक्निक का एग्जाम था, जिसके लिए वे बेगूसराय से पटना आए थे. रात में ठहरने के लिए उन्होंने एक होटल में कमरा लिया. आधार कार्ड जमा करने और ₹1000 भुगतान करने के बाद उन्हें 103 नंबर का कमरा दिया गया.

Advertisement

पिता के अनुसार, रात करीब 11 बजे वे सो गए थे. देर रात लगभग 12:48 बजे अचानक एक युवक कमरे में घुस आया. युवक शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है. आरोप है कि उसने उनकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसे बाहर ले जाने की कोशिश करने लगा .

बेटी की चीख सुनकर पिता की नींद खुल गई. जब उन्होंने युवक का विरोध किया तो युवक कहने लगा कि 'इतनी देर से बेल बजा रहे थे, दरवाजा क्यों नहीं खोल रहे थे? और यह लड़की कौन है?' इस पर पिता ने जवाब दिया कि वह उनकी बेटी है. इसके बाद युवक वहां से भाग निकला.

घटना के बाद घबराए पिता ने तुरंत अपने भतीजे को फोन किया, जो पास में ही रहता था. इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस की माने तो सत्येंद्र अपने दो साथियों के साथ होटल में था और शराब के नशे में था, फिलहाल सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. होटल में सीसीटीवी नहीं लगे हुए थे और बिना होटल में एंट्री के लोगो वहाँ रुकने दिया जाता था. ऐसे में होटल के मालिक से पूछताछ जारी है.

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement