बिहार में रिटायर्ड फौजी का तांडव, पड़ोसी और बेटे पर दागी धांय-धांय गोलियां

वैशाली में पैसों के विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी और उसके बेटे पर फायरिंग कर दी. पिता-पुत्र इस हमले में बाल-बाल बच गए. पुलिस ने आरोपी फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है. पुलिस अब हथियार के लाइसेंस की जांच कर रही है.

Advertisement
4 लाख रुपए विवाद में जानलेवा हमला (Photo: Screengrab) 4 लाख रुपए विवाद में जानलेवा हमला (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • हाजीपुर,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

बिहार के वैशाली जिले में पैसों के लेनदेन विवाद को लेकर एक रिटायर्ड फौजी द्वारा पड़ोसी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने बंदूक से कई राउंड फायरिंग की, हालांकि पिता-पुत्र इस हमले में बाल-बाल बच गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी और उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

यह घटना सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव की बताई जा रही है. पीड़ित रणधीर कुमार सिंह के अनुसार, रिटायर्ड फौजी बृजेश कुमार सिंह ने करीब पांच साल पहले उनके पिता से रुपए उधार लिए थे, जो बाद में लौटा दिए गए थे. इसके बावजूद आरोपी लगातार उनसे 4 लाख रुपए की मांग कर रहा था.

आरोप है कि रुपए नहीं देने पर बृजेश सिंह अपने भाइयों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने बंदूक से 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट भी की गई.

आरोपी फौजी और भाई गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी बृजेश सिंह और उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है.

Advertisement

डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि रुपए के लेनदेन विवाद के कारण यह हमला किया गया. आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, लेकिन संयोग से गोली किसी को नहीं लगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार आरोपी का कहना है कि बंदूक लाइसेंसी है, लेकिन थाना रिकॉर्ड में इसका कोई विवरण दर्ज नहीं मिला है. अब पुलिस हथियार पोर्टल के जरिए बंदूक की वैधता की जांच कर रही है. फिलहाल सराय थाना में मामला दर्ज कर लिया है.

 

---- समाप्त ----
इनपुट - विकास कुमार

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement