प्रेमिका को लेकर भाग रहे युवक को गांव वालों ने पकड़ा, जमकर की कुटाई

वैशाली जिले के गोरौल चौक ओवरब्रिज के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे एक युवक और उसके साथी की भीड़ ने पिटाई कर दी. लड़की के परिजनों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया था. मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और कहासुनी के बीच मारपीट शुरू हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाने पहुंचाया. युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए.

Advertisement
प्रेमिका को लेकर भाग रहे युवक को गांव वालों ने पकड़ा, जमकर की कुटाई  (Photo: itg) प्रेमिका को लेकर भाग रहे युवक को गांव वालों ने पकड़ा, जमकर की कुटाई (Photo: itg)

विकाश कुमार दुबे

  • वैशाली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

बिहार के वैशाली जिले के गोरौल में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब प्रेमिका को बाइक पर लेकर जा रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना गोरौल चौक ओवरब्रिज के पास की है, जहां कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई. परिवार के लोगों ने तुरंत पीछा शुरू किया और गोरौल चौक के पास दोनों को रोक लिया. इसके बाद वहां कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और माहौल गरमा गया. आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसकी पिटाई कर दी.

Advertisement

स्थिति बिगड़ती देख किसी ने गोरौल थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक और उसके साथी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी अमित कुमार और उसके मित्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया गया है कि अमित की मौसी युवती के गांव में रहती है, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना था. पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बेलसर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को कथित तौर पर शादी की नीयत से लेकर जा रहे थे. इधर, हंगामे के बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए.
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement