उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, तेजस्वी को खिलौना देंगे, बिहार की कानून व्यवस्था सुधारनी है

बिहार में एनडीए सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री पहली बार देश के पीएम मोदी से मिले. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बीजेपी दिल्ली प्रदेश ऑफिस पंहुचकर हजारों पूर्वांचलवासियों को संबोधित करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा.

Advertisement
सम्राट चौधरी-फाइल फोटो सम्राट चौधरी-फाइल फोटो

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

बिहार में एनडीए सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री पहली बार देश के पीएम मोदी से मिले. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बीजेपी दिल्ली प्रदेश ऑफिस पंहुचकर हजारों पूर्वांचलवासियों को संबोधित करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा. 

आगामी लोक सभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली की 7 लोक सभा सीटों पर पूर्वांचलियों को लामबंद करने की कोशिश है. एक आंकड़े के तहत करीब 40 लाख पूर्वांचली दिल्ली में रहते हैं. आज दोनों ने दिल्ली में इन्हीं को मंच से साधा.

Advertisement

बिहार के उपमुख़्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि धारा 370 को कचरे के ढेर में फेंकने का काम मौजूदा सरकार ने किया. 70 साल तक इंतजार भले किया, लेकिन कमिटमेंट नहीं भूले. प्रभु 500 वर्षों से टेंट में इंतजार कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल लालू से भी आगे निकल गए और दारू ही पी गए. बिहार दिल्ली में ज्यादा फर्क नहीं है. प्रधानमंत्री ने गारंटी दिया है कि शराब माफिया दारू माफिया और जमीन माफिया को हर हालत में समाप्त करना है.

तेजस्वी पर निशाना
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी को खिलौना देंगे. बिहार की कानून व्यवस्था सुधारनी है. जैसे श्री राम स्थापित हो गए बिहार मे सीता को भी हम सीतामढ़ी में स्थापित करने का काम करेंगे. साथियों इसलिए उनको पता चल गया होगा कि जिस व्यक्ति ने ईडी गठबंधन की नीव डाला था, वो एनडीए में मोदी जी के साथ नीतीश कुमार आ गए. प्रधानमंत्री ने गारंटी दिया है कि शराब माफिया दारू माफिया और जमीन माफिया को हर हालत में समाप्त करना है.

Advertisement

वही दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आखिर केजरीवाल कि माफी की बात कर रहे हैं कि उन्हें भाजपा में ले लिया जाए. ऐसे भ्रष्टाचारियों को बीजेपी में कोई जगह नहीं है. उप मुख्ययमंत्री विजय सिन्हा ने भी (केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी और बिहार दिल्ली के मॉडल को बदलेगा. भ्रष्टाचारियों की जगह नहीं होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement