EcoSport की खामी ठीक करने के लिए कंपनी 48,700 यूनिट्स वापस मंगाएगी

हाल ही में मारुति सुजुकी ने लगभग 20 हजार S-Cross को खराब ब्रेक बदलने के लिए वापस मंगाने का ऐलान किया था. इसी के बाद फोर्ड ने लगभग 49 हजार ईको स्पोर्ट वापस मंगाने की घोषणा की है.

Advertisement
Ford EcoSport Ford EcoSport

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2016,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

फोर्ड इंडिया ने भारत की 48,700 कॉम्पैक्ट एसयूवी EcoSport में फ्यूल और ब्रेक की जांच करने के लिए इन्हें वापस मंगाने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक ऐसा सेफ्टी के लिए किया जा रहा है ताकि खामियों को ठीक करके संभावित खतरों से बचा जा सके.

इसके पहले फेज में अप्रैल 2013 से जून 2014 में बनी कारों 48,000 कार को मंगाया जाएगा. इनके फ्यूल और ब्रेक लाइन्स में नए बंडल क्लिप्स लगाए जाएंगे. इस क्लिप को फ्यूल और ब्रेक लाइन्स में सेफ्टी बढ़ाने के मकसद से लगाया जाएगा.

Advertisement

जनवरी 2016 से फरवरी 2016 में बनी 700 ईको सीट बैकरेस्ट में बदलाव के लिए वापस मंगाएगी. कंपनी के मुताबिक इनमें से कुछ कार की रियर सीट बैक रेस्ट में कुछ ऐसे होने की संभावना हो जो कंपनी के मैटेरियल स्पेसिफिकेशन के हिसाब से फिट नहीं हैं, और ये टूट सकते हैं.

कंपनी ने बयान जारी करके बताया है कि ईको स्पोर्ट के मालिक अपने डीलर्स से संपर्क करें. इस बदलाव के लिए उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे.

गौरतलब है कि कंपनी ने में भी 16,444 फोर्ड इको स्पोर्ट को वापस मंगाया था. हालांकि तब रियर ट्विस्ट बीम बोल्ट में प्रॉब्लम की वजह से ऐसा किया गया था.

अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी 20,427 को सर्विस कैंपेन के लिए वापस मंगाया है. कंपनी के मुताबिक इनके ब्रेक पार्ट में खामी है जिन्हें ठीक किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »