Group Discussion Tips: ग्रुप डिस्कशन में छोड़ना चाहते हैं अपना प्रभाव? फॉलो करें ये टिप्स

Personality Development: कई बार नौकरियों के लिए होने वाले इंटरव्यू के तहत आपको ग्रुप डिस्कशन के एक राउंड से गुजरना पड़ता है. ग्रुप डिस्कशन में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नौकरी मिल जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप ग्रुप डिस्कशन में बाजी मार सकते हैं.

Advertisement
Group Discussion Tips Group Discussion Tips

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

Psychological Tips To Ace A Group Discussion: कुछ लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच तो अपनी बात अच्छे से रख लेते हैं लेकिन किसी बड़े ग्रुप में डिस्कशन के लिए बैठते हैं या नौकरी के लिए होने वाले इंटरव्यू के ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेते हैं, तो अपनी बात सही तरीके से रखने में असमर्थ होते हैं. कई बार हम अपनी बात कह भी देते हैं लेकिन फिर भी ग्रुप के दूसरे लोगों पर प्रभाव नहीं छोड़ पाते. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ सकेंगे. 

Advertisement

बोलते समय आई कॉन्टेक्ट करें: जब भी आप किसी ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लें, इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ मॉडरेटर से आई कॉन्टेक्ट बनाने के अलावा डिस्कशन में मौजूद सारे लोगों से आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें. जब आप ऐसा करेंगे तो ग्रुप के दूसरे लोग भी आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे और आप अपनी बात अच्छे से कह पाएंगे. 

करंट अफेयर्स जरूर पढ़ें: ग्रुप डिस्कशन के टॉपिक्स ज्यादातर करंट अफेयर्स से जुड़े होते हैं. ऐसे में अगर आप करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखेंगे तो आप अपने प्वाइंटस को अच्छे से रख पाएंगे. ऐसा करने पर आप फैक्ट पर बात कर सकेंगे और आपकी बात ज्यादा प्रभावी लगेगी. ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेने वालों के लिए जरूरी होता है कि उन्हें जिस टॉपिक पर बात करनी है, उसके बारे में उन्हें जानकारी जरूर हो. 

Advertisement

अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें: किसी ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेने वाले लोगों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब ग्रुप डिस्कशन में बोलना हो तो बॉडी लैंग्वेज अच्छी होनी चाहिए. बातचीत के दौरान, बॉडी लैंग्वेज से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वो दूसरों के प्वाइंट्स सुनकर नाराज हो रहे हैं. जब आप ग्रुप डिस्कशन में अच्छे से बैठते हैं और आपका पहनावा फॉर्मल होता है, आप लोगों पर अच्छा असर डालते हैं. 

दूसरों की बात अच्छे से सुनें: ग्रुप डिस्कशन को प्रभावशाली बनाने के लिए जरूरी है कि आप दूसरों की बातों को भी अच्छे से सुनें. दूसरों की बातों को सुनकर ही आप अपना पक्ष रख पाने में कामयाब होंगे. ग्रुप डिस्कशन में लोगों को सुनने से भी कई बार कई लिंक मिल जाते हैं जो आपको आगे और बेहतर तरीके से बोलने के प्वाइंट्स दे देता है.

संयम बनाए रखें: ग्रुप डिस्कशन में आपके साथ कई और लोग भी अपनी बात रख रहे होते हैं. ऐसे में जरूरी होता है कि आप इस दौरान संयम बानए रखें और दूसरों की बात के बीच में न बोलें. दूसरों की बात को बीच में काट कर बोलना शुरू करने से आप बुरा प्रभाव छोड़ सकते हैं. बेहतर होता है कि आप दूसरे को बात खत्म करने दें और उसके बाद अपनी बात रखें. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement