'ना बिजनेस क्लास में बैठाया, ना नॉनवेज दिया...', फ्लाइट में पैसेंजर और क्रू मेंबर में विवाद, थाने पहुंचा मामला

बेंगलुरु से लखनऊ आ रही फ्लाइट में सीट और मील को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि लैंडिंग के बाद CISF को हस्तक्षेप करना पड़ा. यात्री ने एयरलाइन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि एयरलाइन ने दुर्व्यवहार की शिकायत की. पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच में जुटी है.

Advertisement
बेंगलुरु की फ्लाइट में सीट और खाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस जांच तक पहुंच गया. (File Photo) बेंगलुरु की फ्लाइट में सीट और खाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस जांच तक पहुंच गया. (File Photo)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

लखनऊ में एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आई फ्लाइट में सीट और खाने को लेकर यात्री और एयरलाइन क्रू के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि लैंडिंग के बाद CISF ने हस्तक्षेप कर यात्री को सरोजनीनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अब पुलिस जांच में जुटी है.

मामला शनिवार का है. बेंगलुरु निवासी अंकित सहाय अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद उन्हें जबरन इकॉनमी क्लास में बैठा दिया गया. इसके अलावा, पहले से बुक किया गया नॉनवेज मील देने के बजाय वेज खाना परोसा गया.

Advertisement

'पानी तक नहीं दिया, घंटों रोके रखा'

अंकित सहाय का कहना है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और शिकायत फॉर्म मांगा तो क्रू मेंबर्स ने अभद्र व्यवहार किया. उनका आरोप है कि पूरी फ्लाइट के दौरान उन्हें पानी तक नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि लखनऊ में विमान उतरने के बाद उन्हें पत्नी और बच्चे समेत विमान से उतरने नहीं दिया गया और घंटों परेशान किया गया. यात्री ने एयरलाइन पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

'बोर्डिंग पास फेंका, फ्लाइट में हंगामा'

दूसरी ओर एयरलाइन प्रबंधन ने यात्री के आरोपों को खारिज किया है. एयरलाइन का कहना है कि अंकित सहाय ने क्रू मेंबर्स पर बोर्डिंग पास फेंका और फ्लाइट के भीतर हंगामा किया, जिससे उड़ान प्रभावित हुई. एयरलाइन का दावा है कि सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई करते हुए CISF को सूचना दी गई.

Advertisement

पुलिस क्या बोली...
सरोजनीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है. प्राथमिक पूछताछ के बाद यात्री दंपति को घर जाने दिया गया है. पुलिस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement