सैमसंग इंडिया वेबसाइट में जारी टीजर पेज में दोनों ही स्मार्टफोन्स- की खास बातों को हाइलाइट किया गया है. हालांकि लैंडिंग पेज में दोनों ही स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है. हालांकि विजुअल को देख कर ही समझा जा सकता है कि ये दोनों अपकमिंग डिवाइसेज ही हैं. क्योंकि इन्हें पहले भी ऐड में भी देखा जा चुका है.
टीजर पेज में Galaxy A51 और Galaxy A71 के क्वॉड-कैमरा सिस्टम, पंच होल डिस्प्ले और बड़ी बैटरी को हाइलाइट किया गया है. ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक डिवाइस में भी इंट्रेस्टेड हैं, तो पर्सनल कॉन्टैक्ट डिटेल डालें और को प्रेस करें. ऐसे में आपको इन स्मार्टफोन्स के बारे में बाकी जानकारियां सबसे पहले दी जाएंगी.
याद के तौर पर बता दें Galaxy A51 और Galaxy A51 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था. इनकी लॉन्चिंग वियतनाम में की गई थी. बाद में इस महीने की शुरुआत में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को CES 2020 में भी शोकेस किया गया था.
aajtak.in