डोडा की वादियों में बर्फबारी ने पूरी धरती को एक सफेद चादर से ढक दिया है. चारों तरफ बिखरा अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण घाटी की खूबसूरती को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं. कश्मीर में भी बर्फबारी के बीच जीवन को पटरी पर लाने की लगातार कोशिशें जारी हैं.