अंडरवियर सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि आपकी बॉडी का फर्स्ट डिफेंस है और इसे देखते हुए आजकल मार्केट में कॉटन के अलावा भी कई एडवांस फैब्रिक्स आ चुके हैं, जो आपकी स्किन के लिए अच्छे रहते हैं. जब आप बाजार में अंडरवियर खरीदने निकलते हैं तो केवल रंग और डिजाइन देखना काफी नहीं है. असली खेल फैब्रिक और फिट का है जो यह तय करता है कि आपका दिन आरामदायक बीतेगा या नहीं क्योंकि गलत तरीके का अंडरवियर आपकी स्किन के pH लेवल को भी बिगाड़ सकते हैं. लेकिन इन सबके बीच लोग अक्सर जिसे अनदेखा करते हैं, वो है कि अंडरवियर कब बदलनी चाहिए?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अक्सर लोग बात करने से कतराते हैं लेकिन यह आपकी पर्सनल हाइजीन का सबसे अहम हिस्सा है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो बरसों पुरानी अंडरवियर को 'आरामदायक' समझकर पहन रहे हैं तो सावधान हो जाइए. लंबे समय से जो आप अंडरवियर को पहन रहे हैं वो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. आज हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं कि जो आपको बताएंगे कि आपको कब पुराने अंडरवियर को फेंक देना चाहिए.
रिपोर्ट के मुताबिक, आपके पुराने अंडरवियर का फैब्रिक नमी सोखने की क्षमता खो देता है जिससे गर्मी और नमी का माहौल बनता है. ऐसे में ई. कोलाई और फंगस जैसे बैक्टीरिया पनपने का जोखिम बढ़ जाता है.
डॉ. मार्टिना अंबार्ज के मुताबिक, महिलाओं में बैक्टीरियल वेजिनोसिस और पुरुषों में फंगल ग्रोइन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. स्टडीज दिखाती हैं कि रोज धोने पर भी फाइबर्स में माइक्रोऑर्गेनिज्म्स रह जाते हैं.
हाइजीन एक्सपर्ट्स हर 6 से 12 महीने में अंडरवियर बदलने की सलाह देते हैं. यदि आपको अधिक पसीना आता है तो आप 6 महीने के अंदर बदल लें. Boody की गाइड में कहा गया है कि स्ट्रेच खराब हो जाए या फिटिंग ढीली हो जाए तो भी अंडरवियर तुरंत बदल लें.
पुराने अंडरवियर से UTI, यीस्ट इंफेक्शन और स्किन रैशेज हो सकते हैं. एक स्टडी में पाया गया कि सिंथेटिक फैब्रिक वाले अंडरवियर में फंगस तेजी से बढ़ता है. पुरुषों में बलानाइटिस और महिलाओं में वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा दोगुना हो सकता है. CDC की रिपोर्ट्स भी लॉन्ड्री हाइजीन पर जोर देती हैं, जहां बॉडी फ्लूइड्स से बैक्टीरिया फैलते हैं.
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के डॉक्टरों का मानना है, अच्छी हाइजीन से 80 प्रतिशत तक संक्रमण रोके जा सकते हैं. रोज एक साफ अंडरवियर पहनें, खासकर वर्कआउट या पसीने वाले काम करने के बाद. कॉटन या बांस फाइबर वाला फैब्रिक चुनें जो नमी सोखे. हेल्थलाइन जैसी साइट्स टाइट अंडरवियर से बचने की सलाह देती हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क