पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी(Atal Bihari Vajpayee) अब इस दुनिया में नहीं रहे. पिछले दो महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया की बीमारी से पीड़ित थे.
वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. वाजपेयी एम्स के कार्डियो थोरेसिक सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में थे.
बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 2009 से ही व्हीलचेयर पर थे. साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था.
अटल बिहारी वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए थे. वो बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता थे. 25 दिसंबर, 1924 को जन्मे वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था.
मोहित ग्रोवर