Advertisement

Parliament Budget Session Live: राहुल गांधी ने यूएस डील को बताया 'होलसेल सरेंडर', रिजिजू का जवाब- कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो...

aajtak.in | नई दिल्ली | 11 फरवरी 2026, 2:45 PM IST

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर बोलते हुए चीन से लेकर यूएस डील तक, सरकार पर चुन-चुनकर वार किए. राहुल गांधी ने अपनी बात मार्शल आर्ट के दांव-पेंच से शुरू की. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

राहुल गांधी लोकसभा में बोल सकते हैं (Photo: ITG)

लोकसभा में एक दिन पहले बजट पर चर्चा शुरू हुई थी. सदन में बजट पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन से यूएस डील तक, सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने अमेरिका के साथ डील को होलसेल सरेंडर बताया और एपस्टीन फाइल्स का भी उल्लेख करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया.

राहुल गांधी ने अपनी बात मार्शल आर्ट के दांव-पेंच से शुरू की और कहा कि आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. इस फाइट के केंद्र में एआई का कॉन्सेप्ट है. हर कोई कह रहा है कि ये युग एआई का है. उन्होंने वैश्विक बदलावों का भी जिक्र किया. राहुल गांधी के संबोधन के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा भी हुआ. इसके बाद कांग्रेस के सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए.

2:45 PM (19 मिनट पहले)

'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ...', राहुल के देश बेचने वाले बयान पर रिजिजू का पलटवार

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया, जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अडानी कंपनी और देश बेचने के आरोप लगाए. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल से आरोपों के सबूत मांगे और देश की मजबूती पर जोर दिया. इस बहस ने संसद में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें: 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ...', राहुल के देश बेचने वाले बयान पर किरेन रिजिजू का पलटवार

2:43 PM (20 मिनट पहले)

'आपने इंडिया बेच दिया, कोई शर्म नहीं...', लोकसभा में राहुल का एंग्री अवतार

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला किया. राहुल ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील का जिक्र कर कहा कि हमारे किसान अमेरिकी मैकेनाइज्ड खेती के सामने तूफान का सामना करने जा रहा है. सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है और ऐसा करने में सरकार को शर्म नहीं आती है.

यह भी पढ़ें: 'आपने इंडिया बेच दिया, कोई शर्म नहीं...', लोकसभा में राहुल का एंग्री अवतार, बताया- ट्रंप के साथ वो कैसा डील करते

2:27 PM (37 मिनट पहले)

'एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस से PM की आंखों में डर...', राहुल गांधी का सरकार पर वार

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने कहा, "पीएम की आंखों में डर दिखता है. इसकी दो वजहें हैं- एक एपस्टीन." इस पर पीठासीन ने टोका. राहुल गांधी ने कहा कि सेंटर का डिफेंस बजट पर चोक दिखता है और वह हैं मिस्टर अडानी. अडानी एक साधारण बिजनेसमैन नहीं हैं और ना ही उनकी कंपनी साधारण कंपनी है. उनकी कंपनी पर अमेरिका में केस है, इसका टार्गेट पीएम हैं अडानी नहीं. यह कंपनी बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है.

यह भी पढ़ें: 'एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस से PM की आंखों में डर...', 'एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस से PM की आंखों में डर...', राहुल गांधी का सरकार पर वार

2:24 PM (40 मिनट पहले)

Lok Sabha Live: 'जब हम बोलते हैं, वे टिकते कहां हैं...', राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का वार

Posted by :- Bikesh Tiwari

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि इनका ज्ञान लगता है नर्सरी से शुरू कराना पड़ेगा. अब तो इनको भारत से ही नफरत हो गई है. इसी वजह से ये अब अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी बर्लिन में घड़ियाली आंसू बहा रहे थे. वहां ये देश को नीचा दिखाने गए थे. कांग्रेस पार्टी ने जानबूझकर चीनी प्रोडक्ट के लिए भारतीय बाजार को खुला छोड़ दिया था. एमएसएमई को ये डिमोट करते थे. इस पर पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि वे तो चले गए, जवाब कौन देगा. इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब हम बोलते हैं, तब वे टिकते नहीं हैं इसीलिए पहले ही चले गए. ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य पर योजना का विरोध किया था, उनकी विदाई भी तय है. उन्होंने कहा कि कहने के लिए राहुल गांधी एलओपी हैं, लेकिन इनको लगता है एलओपी मतलब लीडर अपोजिंग पार्लियामेंट. ये लीडर अपोजिंग भारत बन गए हैं. राहुल गांधी लास्ट टाइम कब मुस्कराए, राहुल गांधी लास्ट टाइम मुस्कराए 31 जुलाई 2025 को 4.20 पर. जब किसी ने भारत को डेड इकोनॉमी कह दिया. भारत डेड नहीं, डॉमिनेटिंग इकोनॉमी है. 
 

Advertisement
2:05 PM (59 मिनट पहले)

राहुल गांधी की स्पीच के बाद लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी की स्पीच के बाद विपक्षी कांग्रेस के सदस्य वॉकआउट कर गए. इस पर तंज करते हुए अनुराग् ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ग्रिप की बात कर रहे थे, ग्रिप दिखाकर चले गए. आज पहले ही चले गए. उन्होंने बजट के लिए निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये बजट नहीं, देश के करोड़ो नागरिकों को मुस्कराने की वजह दिया है. बजट की समझ महिलाओं को भगवान का आशीर्वाद है. 
 

2:03 PM (एक घंटा पहले)

'यह विपक्ष के नेता का तरीका नहीं है', राहुल गांधी पर भड़के पीठासीन

Posted by :- Bikesh Tiwari

पीठासीन ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि आपने वादा किया था कि किसी मंत्री का नाम नहीं लेंगे, लेकिन बार-बार नाम ले रहे हैं. एक बार आपने कहा कि नाम नहीं लूंगा, फिर ले रहे हैं. चेयर की रूलिंग की अवहेलना कर रहे हैं. यह विपक्ष के नेता का तरीका नहीं है. आपको यह पता होना चाहिए कि बजट पर क्या होना चाहिए. सदन जब अलग-अलग विषयों पर चर्चा होती है, तो क्या बोलना चाहिए, यह पता होना चाहिए. बोलने तो दूंगा, लेकिन नियमों से बोलना होगा. आपको बार-बार बोलने के लिए समय दिया जा रहा था, तब आप नो कॉन्फिडेंस मोशन ला रहे हैं. आप 40 मिनट से बोल रहे हैं, फिर कहेंगे बोलने नहीं दिया जा रहा है. चलिए खतम करिए. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ऑथेंटिकेट करने के लिए कहा गया, मैं कर रहा हूं. डॉक्यूमेंट्स टेबल कर रहा हूं, आप करने नहीं दे रहे हैं. आपकी परेशानी मैं समझ रहा हूं. इसके बाद रिजिजू ने कहा कि प्रॉसेस से ऑथेंटिकेट करना होगा. राहुल गांधी ने कहा कि होलसेल सरेंडर, देश बेच दिया है. यह कहना चाहता हूं कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश बेच सके. नरेंद्र मोदी देश के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं.

1:56 PM (एक घंटा पहले)

ये होलसेल सरेंडर है- राहुल गांधी का सरकार पर वार

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने कहा कि एक निश्चित बिजनेसमैन हैं, जिनका नाम एपस्टीन फाइल में है, लेकिन उनको जेल नहीं हुई. उन पर क्रिमिनल चार्जेज हैं. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने पीठासीन जगदंबिका पाल से कहा कि आप हमारी पार्टी के एक्स मेंबर हैं, विशेष संरक्षण की उम्मीद करते हैं. आक्रामक नहीं होंगे. जगदंबिका पाल ने कहा कि ये चेयर पर आरोप है, आपकी पार्टची से शैलजा जी हैं. आप हमारी सलाह मानते तो सही टैक पर होते, आज वहां नहीं होते. पूरा देश आपको देख रहा है, बजट पर बोलिए न. आरोप रिकॉर्ड नहीं किए जाएंगे. राहुल गांधी ने इसके बाद कहा कि कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री, पीएम मोदी समेत इस डील पर ऐसे साइन नहीं करता, जब तक वह चोक नहीं होता. पीठासीन ने उन्हें टोका. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे कॉन्क्लुड तो करने दीजिए. नहीं तो यहां दो-तीन घंटे लग जाएंगे. राहुल गा्ंधी ने कहा कि भारत ने डेटा हैंड ओवर कर दिया. हमार किसानों को अमेरिकी फर्म्स के सामने कर दिया. इसका लॉजिक ही नहीं है सर. ये जो हुआ है, वह पूरा सरेंडर है. आपने आज थोड़ा ज्यादा बोलने दिया. यह होलसेल सरेंडर है. यह केवल पीएम का सरेंडर नहीं है, देश की 140 करोड़ आबादी का सरेंडर है और इसके पीछे बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है. इस पर रिजिजू ने आपत्ति की और कहा कि चेयरमैन की रूलिंग के बावजूद बार-बार एलिगेशन लगाए. इन सबको इन्हें ऑथेंटिकेट करना होगा. राहुल गांधी ने कहा कि ऑथेंटिकेट कर रहा हूं. दे रहा हूं सब. इस पर पीठासीन ने कहा कि वह मंत्री जी ने कहा था, चेयर ने आपसे नहीं मांगा है. हरदीप पुरी का इसमें नाम है, अनिल अंबानी का नाम है.

1:44 PM (एक घंटा पहले)

राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल का किया जिक्र, पूछा- हमारे फैसले अमेरिका कैसे ले रहा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि अमेरिका हमारे फैसले कैसे ले रहा है. हमारे कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया. सरकार ने किसानों के लिए नहीं सोचा.  भारत को बेचकर इन्हें शर्म नहीं आती. उन्होंने कहा कि अमेरिका का टैरिफ तीन परसेंट से बढ़कर 18 परसेंट हो गया. पीएम की आंखों में डर दिखता है. इसकी दो वजहें हैं- एक एपस्टीन. इस पर पीठासीन ने टोका. राहुल गांधी ने कहा कि सेंटर का डिफेंस बजट पर चोक दिखती है और वह हैं मिस्टर अडानी. अडानी एक साधारण बिजनेसमैन नहीं हैं और ना ही उनकी कंपनी साधारण कंपनी है. उनकी कंपनी पर अमेरिका में केस है, इसका टार्गेट पीएम हैं अडानी नहीं. यह कंपनी बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है.  इस पर रविशंकर प्रसाद ने आपत्ति की और कहा कि गलत बयानी करना इनकी आदत बन गया है. किरेन रिजिजू ने भी इस पर आपत्ति की. राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक बिजनेसमैन हैं अनिल अंबानी. वह जेल क्यों नहीं हैं. इसकी वजह है एपस्टीन फाइल. हरदीप पुरी मंत्री हैं, इसी सदन के सदस्य हैं. इस पर पर रिजिजू ने आपत्ति की. रविशंकर प्रसाद ने इस पर आपत्ति की.
 

1:36 PM (एक घंटा पहले)

क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें- राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा है. डेटा की सुरक्षा सबसे अहम है. हमारे लोगों के टैलेंट, सोच पर कब्जे की कोशिश हो रही है. यूएस और चीन की नजर हमारे डेटा पर है. बांग्लादेश अगर टेक्सटाइल्स प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है, तो उस पर जीरो टैरिफ है. हमारी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री गई. अमेरिकी निर्यात बढ़ा, हमें क्या मिला. ट्रंप ने टैरिफ बढ़ा दिया. अब क्या अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें. ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया. एक सुपर पावर का युग खतम हो गया है. अमेरिका अगर यह कह रहा है कि आप यहां से तेल नहीं खरीद सकते, इसका मतलब है कि एनर्जी सेक्टर का हथियारीकरण हो रहा है. अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, इसका मतलब है कि फाइनेंस सेक्टर का वेपनाइजेशन हो रहा है. सरकार को शर्म आनी चाहिए.

Advertisement
1:30 PM (एक घंटा पहले)

Lok Sabha: 'ट्रंप से हम डील करते तो...', राहुल गांधी ने लोकसभा में बताया कि क्या करते

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने कहा कि एआई से एक खतरनाक दुनिया दिख रही है. देश के 140 करोड़ लोगों के सामने नया चैलेंज है. डॉलर का भी हथियार की तरह उपयोग हो रहा है. एनर्जी का भी वेपनाइजेशन हो रहा है. बजट में इन जरूरी चीजों के लिए कोई प्रावधान नहीं है. बजट में डेटा से जुड़ा कुछ भी नहीं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को सुपर पावर बने रहना है, डॉलर का वर्चस्व बनाए रखना है, तो उसमें भारतीय डेटा की अहम भूमिका है. यह हमारी मजबूती है. डेटा महत्वपूर्ण है. इस डील में क्या हुआ. प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ अगर हम नेगोशिएट करते, तो पहली बात डेटा पर होती. हम कहते कि अगर आप डॉलर प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, तो हमारे हित सबसे ऊपर हैं. हम इस तरह से डील नहीं करते कि हम आपके सर्वेंट हैं. दूसरी डील एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर होती और तीसरी चीज होती एग्रीकल्चर वोट बेस की. हम किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करते. राहुल गांधी ने कहा कि हम पाकिस्तान के बराबर नहीं हैं. हम डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करते. अमेरिका को केवल भारत का डेटा चाहिए. डॉलर बचाने के लिए डेटा चाहिए.

1:20 PM (एक घंटा पहले)

Lok Sabha Live: दुनिया में हालात तेजी से बदल रहे- राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी लोकसभा में बोल रहे हैं. राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट से अपनी बात शुरू की और कहा कि शुरुआत ग्रिप से होती है और इसके बाद चोक में जाते हैं. चोक का फोकस गला होता है. जब आदमी के हाथ में ग्रिप आ जाता है, उसकी आंख में दिख जाता है . राहुल गांधी ने कहा कि हम युद्ध के दौर में प्रवेश कर चुके हैं. गाजा और इजरायल में इसकी झलक दिखी. पुराने सिस्टम को चैलेंज किया जा रहा है और दुनिया में हालात बदल रहे हैं. आज डेटा सबसे बड़ा वेल्थ है और यह एआई के लिए पेट्रोल है.
 

1:11 PM (एक घंटा पहले)

Lok Sabha:  पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार- कल्याण बनर्जी

Posted by :- Bikesh Tiwari

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मनरेगा और अन्य केंद्रीय योजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल का फंड रोकने का मुद्दा उठाया और कहा कि कई पत्र लिखे गए, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक भी पत्र का जवाब देने की जरूरत नहीं समझी और ना ही एक भी फंड ही रिलीज किया. पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. ममता बनर्जी ने 2009 में रेल बजट पेश करते हुए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया था. इस बार उसी कॉरिडोर का ऐलान कर दिया. हमने सिलीगुड़ी कॉरिडोर का काम शुरू किया, इन्होंने उसकी भी घोषणा कर दी. इन्होंने बजट में अब तक एक भी नई घोषणा नहीं की है. एसआईआर के दौरान 127 मौतें हुईं बंगाल. हम सुप्रीम कोर्ट गए, हर रोज कोर्ट ने निर्देश दिए और एक सिंगल वोटर का नाम डिलीट नहीं हो सका. पश्चिम बंगाल को बजट में किसी घोषणा का सीधा लाभ नहीं मिलने वाला. यह एंटी फेडरल बजट है. महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई फंड नहीं दिया गया है. सीमा सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. उन्होंने नाम लिए बिना नरवणे की किताब का जिक्र किया और कहा कि पुस्तक जब जनता के बीच आएगी, जनता इसकी आलोचना कर सकती है, पाठक कमेंट कर सकते हैं. उन्होंने इसे लेकर कई सवाल उठाए. चेयर पर जगदंबिका पाल थे., जगदंबिका पाल ने कल्याण बनर्जी को अपनी बात कॉन्क्लूड करने के लिए कहा. इस पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि सर आप बाहर मुझे डार्लिंग बुलाते हैं और यहां समय नहीं देते हैं. समय तो दीजिए डार्लिंग को. देश को चार आदमी कंट्रोल कर रहे हैं. दो आदमी देश की संपत्ति बेच देते हैं और दो खरीद लेते हैं, चारो गुजरात से आते हैं.
 

12:55 PM (2 घंटे पहले)

Lok Sabha: बजट में आर्थिक विकास की बात, सामाजिक न्याय की आत्मा कमजोर- चंद्रशेखर

Posted by :- Bikesh Tiwari

बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए नगीना से सांसद आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर ने कहा कि बजट एक दस्तावेज नहीं, सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है. इस बजट में आर्थिक विकास की बातें अधिक हैं, लेकिन सामाजिक न्याय की आत्मा कमजोर. स्किलिंग की बात तो है, लेकिन रोजगार की बात नहीं है.  एमएसपी की गारंटी सरकार की ओर से नहीं दी गई है.
 

12:46 PM (2 घंटे पहले)

Budget Session live: सिक्किम के सांसद की डिमांड- रिसर्च के लिए हो बजट

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सिक्किम के सांसद इंदिरा हंग सुब्बा ने बुद्धिस्ट सर्किट बनाने के ऐलान के लिए सरकार का धन्यवाद किया. उन्होंने इंडस्ट्री लिंक रिसर्च पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए बजट में प्रावधान होना चाहिए. नॉर्थ ईस्ट रीजन में हैंड मेड टेक्सटाइल्स में भारत का हिस्सा दुनिया में 95 परसेंट है और इसमें भी 60 परसेंट से ज्यादा नॉर्थ ईस्ट के प्रोडक्ट रहते हैं.

Advertisement
12:30 PM (2 घंटे पहले)

'कांग्रेस के 20-25 MP घुसे और...', रिजिजू ने बताया स्पीकर के चैंबर में क्या हुआ था

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा स्पीकर के चैंबर में भी सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए थे. इसका वीडियो भी सामने आया था. इसे लेकर अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का बयान आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में प्रवेश करते ही उनको गालियां दीं. वहां मैं भी था. रिजिजू ने कहा कि स्पीकर बहुत नरम व्यक्ति हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई किए होते. उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे, जब स्पीकर के साथ गाली-गलौज कर उनको धमकी दी गई.

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस के 20-25 सांसद घुसे और...', किरेन रिजिजू ने बताया स्पीकर के चैंबर में क्या हुआ था

12:14 PM (2 घंटे पहले)

Budget Session 2026: लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू, अरुण भारती ने की है शुरुआत

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद पीठासीन पीसी मोहन ने लिस्टेड बिजनेस लिए. इसके बाद अब बजट पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. आज बजट पर चर्चा की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने की है. अरुण भारती ने कहा कि लोहा हमारे यहां से निकला, कोयला हमारे यहां से निकला, लेकिन फैक्ट्रियां हमारे यहां से दूर कर दी गई थीं. मजदूर हमारा था, सब हमारा था, लेकिन फैक्ट्रियां हमसे छीन ली गई थीं.यह केवल विकास का नहीं, इतिहास की मरम्मत का भी बजट है.
 

12:05 PM (2 घंटे पहले)

लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त, अब लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त हो गया है. अब लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं.

11:59 AM (3 घंटे पहले)

Lok Sabha: थोड़ी देर में बोलेंगे राहुल गांधी, उससे पहले जोरदार हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में बोलेंगे. उससे पहले सदन में जोरदार हंगामा हुआ. राहुल गांधी के 12 बजे से बोलने की संभावना है.
 

11:33 AM (3 घंटे पहले)

Lok Sabha Live: लोकसभा में जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के सदस्य जोरदार हंगामा कर रहे हैं. विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है. लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है.

 

Advertisement
11:31 AM (3 घंटे पहले)

Parliament Live: लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में बजट पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. हंगामे के कारण कई दिन की कार्यवाही बाधित होने के बाद 10 फरवरी को दो बजे से बजट पर चर्चा की शुरुआत हो सकी थी. आज बजट पर चर्चा का दूसरा दिन है और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बजट पर बोल सकते हैं. राहुल गांधी के 12 बजे सदन में बोलने की संभावना है.