हैदराबाद: सिंगापुर से भारत आ रही विमान के नाम धमकी भरा मेल, राजीव गांधी एयरपोर्ट पर अलर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं. संदेश में सिंगापुर से आने वाली एक यात्री उड़ान का जिक्र करते हुए विस्फोट की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद सुरक्षा समीक्षा की गई.

Advertisement
सिंगापुर से भारत आ रही थी फ्लाइट (Representative Photo: Pexels) सिंगापुर से भारत आ रही थी फ्लाइट (Representative Photo: Pexels)

अब्दुल बशीर

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:44 AM IST

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब संभावित विस्फोट की चेतावनी वाला एक ईमेल एयरपोर्ट प्रबंधन को मिला. संदेश मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं तुरंत लागू कर दी गईं.

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 14 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 8 बजकर 56 मिनट पर एयरपोर्ट संचालन नियंत्रण केंद्र को यह धमकी भरा संदेश मिला. ईमेल में सिंगापुर से हैदराबाद आने वाली एक यात्री उड़ान का खासतौर से जिक्र किया गया था. यही विमान हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी.

Advertisement

ईमेल भेजने वाले ने खुद को एक संगठन से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि विमान में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह से कथित तौर पर जुड़े लोग सवार हैं और विमान के पहुंचने पर हवाई अड्डे के टर्मिनल पर विस्फोट की धमकी दी. ईमेल में भड़काऊ और साम्प्रदायिक संदर्भ भी शामिल बताए गए.

धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल उच्चस्तरीय समीक्षा शुरू की. स्थिति का आकलन करने और आगे की कार्रवाई तय करने के लिए बम खतरा आकलन समिति की आभासी बैठक बुलाई गई.

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच लागू की गई. संबंधित उड़ान से जुड़े यात्रियों, सामान और माल की जांच कड़ी कर दी गई. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और एयरपोर्ट सुरक्षा दलों को उच्च सतर्कता पर रखा गया.

साथ ही ईमेल के सोर्स का पता लगाने और भेजने वाले की पहचान करने के कोशिश जारी हैं. साइबर अपराध और खुफिया एजेंसियों को जांच में शामिल किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement