Advertisement

Delhi NCR Weather Live: कश्मीर में शीतहर का असर! पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम

aajtak.in | नई दिल्ली | 11 फरवरी 2026, 12:04 PM IST

Delhi NCR Weather Today Live Updates: कश्मीर में आज भी शीतलहर का असर देखा जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.

दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 350 के ऊपर दर्ज किया गया है.(Photo: Pexels)

दिल्ली में कुछ इलाकों में आज फिर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक मेघालय में भी सुबह के समय घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है. 16 फरवरी 2026 को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बिजली के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है.

आज दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की उम्मीद है.

12:04 PM (एक घंटा पहले)

Minimum Temperature: गुलमर्ग में सबसे कम पारा

Posted by :- Aman

गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में न्यूनतम तापमान -5.5°C दर्ज किया गया है. वहीं लेह (लद्दाख) में न्यूनतम तापमान -5.4°C रहा, जबकि पहलगाम में आज न्यूनतम तापमान -1.2°C दर्ज किया गया.

 

9:51 AM (3 घंटे पहले)

Jammu-Kashmir Weather: शीतलहर का असर जारी

Posted by :- Aman

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में शीतलहर का असर आज भी जारी है. 

 

9:48 AM (3 घंटे पहले)

Delhi AQI: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब'

Posted by :- Aman

दिल्ली की हवा आज फिर जहरीली हो गई है. राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से अधिक दर्ज किया गया है. कुछ जगह पर धुंध असर भी रहा है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार सबसे खराब स्थिति वजीरपुर में बनी हुई है, जहां AQI 375 तक पहुंच गया है. कुल मिलाकर दिल्ली के 20 इलाकों में हवा "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: 20 इलाकों की हवा 'जहरीली'... दिल्ली में AQI 400 के करीब! जानें अलग-अलग जगहों की एयर क्वालिटी

8:37 AM (4 घंटे पहले)

Delhi AQI: कई इलाकों में हवा बहुत खराब

Posted by :- Aman
  • अलीपुर – 310 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 
  • अशोक विहार – 342 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
  • आया नगर – 222 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 
  • बवाना – 312 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 
  • बुराड़ी क्रॉसिंग – 321 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
  • सीआरआरआई मथुरा रोड – 276 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
Advertisement
8:17 AM (5 घंटे पहले)

Delhi Weather: अक्षरधाम में AQI 300 पार

Posted by :- Aman

अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में AQI 325 दर्ज किया गया है, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है.

 

8:05 AM (5 घंटे पहले)

Delhi Weather Today: कई इलाकों में धुंध

Posted by :- Aman

दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है. CPCB के अनुसार, कर्तव्य पथ के पास AQI 355 पहुंच गया है.

 

7:57 AM (5 घंटे पहले)

Heavy Snowfall: बर्फबारी में गर्भवती महिला की मदद

Posted by :- Aman

जम्मू-कश्मीर (तंगधार, कुपवाड़ा) में भारी बर्फबारी के बीच भारतीय सेना ने 26 साल की गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला.

 

7:55 AM (5 घंटे पहले)

Delhi Weather: दिल्ली में आसमान साफ रहेगा

Posted by :- Aman

11 फरवरी 2026 को दिल्ली में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की उम्मीद है.