सड़क पर लड़ने लगे दो सांड... एक 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, फिर गांववालों ने क्रेन मंगाकर किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र के वाशिम में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, इसके बाद रातभर गांववालों ने सांड की निगरानी की और सुबह क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. गनीमत रही कि सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement
कुएं से हुआ सांड का रेस्क्यू. (Screengrab) कुएं से हुआ सांड का रेस्क्यू. (Screengrab)

ज़का खान

  • वाशिम,
  • 08 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सांडों की भिड़ंत के दौरान एक सांड 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरा. गनीमत रही कि कुएं में पानी बहुत कम था, जिससे सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई. गांववालों ने पूरी रात सांड की देखरेख की और सुबह क्रेन की मदद से बेहद साहसिक तरीके से उसका रेस्क्यू किया गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना कारंजा तहसील के शिवनगर गांव की है. इस गांव में मंदिर के सामने दो सांडों के बीच लड़ाई हो रही थी. ग्रामीणों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन दोनों सांड आक्रामक होकर लड़ते रहे. अचानक इसी दौरान एक सांड असंतुलित होकर पास ही स्थित 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया.

यहां देखें Video

सांड के कुएं में गिरते ही लोग उसे बचाने की जुगत में लग गए. वो तो अच्छा था कि कुएं में पानी कम था, जिससे सांड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. रात होने की वजह से तुरंत कोई रेस्क्यू नहीं हो पाया, लेकिन गांववालों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांड के लिए रोशनी और खाने की व्यवस्था की.

यह भी पढ़ें: MP के मंदसौर भीषण हादसा... सड़क से फिसलकर कुएं में गिरी कार, 10 लोगों की मौत, 4 घायल

Advertisement

अगली सुबह करीब 8 बजे गांववालों ने एक क्रेन मंगाई. क्रेन के हुक से गांव का एक युवक खुद कुएं में उतरा. सांड कुएं के एक कोने में खड़ा था. युवक ने साहस दिखाते हुए सांड के चारों ओर एक मजबूत पट्टा बांधा. इस दौरान सांड ने युवक पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन युवक ने बड़ी सतर्कता से पट्टा बांधकर उसे क्रेन से जोड़ दिया.

इसके बाद सांड को धीरे-धीरे सावधानी से ऊपर खींचा गया. कुछ ही मिनटों बाद सांड को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया. ऊपर आते ही सांड भाग निकला और सुरक्षित जगह चला गया. गांववालों ने बताया कि सांड रातभर कुएं में रहा और सुबह तक हम सभी ने मिलकर उसकी मदद की. क्रेन की सहायता से किया गया यह रेस्क्यू सफल रहा और सांड की जान बच गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »