Jharkhand: श्याम मंदिर में 20 लाख की चोरी से जामताड़ा में हड़कंप, पुलिस ने गठित की SIT

झारखंड के जामताड़ा में बाबा श्याम मंदिर से करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई है. चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर श्रृंगार का सामान, छत्र और दानपेटी की नगदी चुरा ली. सुबह पुजारी ने दरवाजा खोला तो घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने एसआईटी गठित कर डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
मंदिर से छत्र-श्रृंगार और दानपेटी से नकदी गायब. (Photo: AI-generated) मंदिर से छत्र-श्रृंगार और दानपेटी से नकदी गायब. (Photo: AI-generated)

देवाशीष भारती

  • जामताड़ा,
  • 26 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

झारखंड के जामताड़ा जिले से एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध श्याम मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया. शुक्रवार रात लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया और बाबा श्याम के श्रृंगार का कीमती सामान, चांदी का छत्र, अन्य पूजा सामग्री और दानपेटी में रखी करीब 15 से 20 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

Advertisement

दरअसल, घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी ने रोजाना की तरह मंदिर का दरवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर वह हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, कैशबैक का लालच देकर ऐसे करते थे ठगी

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि चोरों ने खराब मौसम और बारिश का फायदा उठाया. उन्होंने कहा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चोरी होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल मंदिर में भक्तों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है.

Advertisement

मामले में SP ने कही ये बात

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजकुमार मेहता स्वयं मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा रहा है. साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से इलाके की घेराबंदी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है. एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »