'भाबी जी घर पर हैं' की पुरानी अंगूरी भाभी ने शो के प्रोड्यूसर के पति संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है, उससे गोरी मेम यानी सौम्या टंडन इत्तेफाक नहीं रखतीं.
सौम्या ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा है, 'मैं वर्कप्लेस या किसी भी जगह औरतों के साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट के बिल्कुल खिलाफ हूं. लेकिन इस बारे में मेरी और शिल्पा की कभी कोई बात नहीं हुई. प्रोड्यूसर के साथ मेरा इंटरेक्शन बहुत ही प्रोफेशनल रहा है. मैंने ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं किया है. मैं शिल्पा के केस पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहती क्योंकि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.'
बता दें कि शिल्पा ने मुंबई के वालिव पुलिस स्टेशन में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शिल्पा का कहना है कि संजय उन्हें गलत तरीके से छूते थे और कॉम्प्रोमाइज के लिए कहते थे.
शिवांगी ठाकुर