सोहा ने देखा भाभी करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर, ये था रिएक्शन

अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान का कहना है कि वह अपनी भाभी करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

Advertisement
करीना कपूर-सोहा अली खान करीना कपूर-सोहा अली खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान का कहना है कि वह अपनी भाभी करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. सोहा अली खान ने शनिवार को मैरी क्लेयर सैलून के लॉन्च के दौरान संवाददाताओं से यह कहा.

फिल्म के बारे में सोहा ने कहा, "मैंने फिल्म का ट्रेलर और गीत देखा. इसे देखना मजेदार लगा. उन्होंने कहा, मुझे इस तरह की फिल्में पसंद हैं, जिन्हें हम 'चिक फ्लिक्स' कहते हैं. करीना के अलावा, मैं फिल्म के अन्य कलाकारों को भी जानती हूं. मैं सोनम (कपूर) को जानती हूं, शिखा (तलसानिया) मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं. मुझे फिल्म का गीत 'तारीफें' बहुत अच्छा लगा. मैं फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

मां बनने के अनुभव पर सोहा का कहना है कि यह मुश्किल होने के साथ-साथ मजेदार भी है. सोहा को इससे पहले वर्ष 2016 में सनी देओल के साथ 'घायल वन्स अगेन' में देखा गया था.

Advertisement

सोनम और करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग का पहला गाना तारीफां रिलीज हो गया है. इस गाने में सोनम कपूर , करीना और स्वरा भास्कर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं. फैंस भी इस गाने को पसंद कर रहे हैं. फिल्म के इस गाने को बदाशाह ने गाया है. बता दें, इस फिल्म का निर्देशन सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने किया है और यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म से करीना कपूर इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »