बिना शादी सेरोगेसी से पिता बना एक्टर, परिवार से नहीं ली थी इजाजत, बोला- नसीब...

तुषार कपूर ने सिंगल फादर बनने के अपने फैसले पर खुलकर बात की है. तुषार ने शादी को इज्जत दी लेकिन कहा कि यह हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. उन्होंने अमेरिका में पांच साल रहने के बाद खुद से अकेले जीना सीखा और पिता बनने का फैसला किया.

Advertisement
तुषार कपूर नहीं करेंगे शादी (PHOTO: Instagram @tusshark89) तुषार कपूर नहीं करेंगे शादी (PHOTO: Instagram @tusshark89)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

2016 में तुषार कपूर सेरोगेसी से अपने बेटे लक्ष्य के पिता बने थे. अब एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फैसले से पहले अपने पिता, दिग्गज स्टार जितेंद्र को नहीं बताया था. तुषार ने शादी को लेकर भी बात की है. 

सिंगल फादर होने पर बोले तुषार
शोबिज की दुनिया में बहुत सारे सितारे हैं जिन्होंने अकेले रहकर अपने बच्चों की परवरिश की है. तुषार कपूर भी उन्हीं सितारों में से एक हैं. एक्टर ने शादी नहीं की है, लेकिन वो एक बेटे के पिता हैं. तुषार ने 'मेरी सहेली' संग बातचीत में सिंगल फादर बनने के फैसले के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत पुरानी सोच वाला हूं. अपने पिता जैसा, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अमेरिका में 5 साल रहने के बाद मैंने खुद से अकेले जीना सीखा. मैंने शादी भी नहीं की. सिंगल फादर हूं. लेकिन मेरे पिता ऐसे नहीं हैं. वो शादी और फैमिली में यकीन रखते हैं, बहुत पुराने ख्यालों वाले भारतीय हैं.

शादी पर बात करते हुए तुषार ने साफ किया कि वो शादी को इज्जत देते हैं, लेकिन ये हर किसी के लिए नहीं है. तुषार ने कहा कि उन्होंने सिंगल फादर बनने से पहले माता-पिता से इजाजत लेने की जरूरत नहीं समझी. 

क्यों नहीं ली परिवार की इजाजत?
तुषार कपूर कहते हैं, मैं शादी को पूरी तरह मानता हूं, लेकिन ये मेरे लिए नहीं थी. मेरा मन पिता बनने का था. माता-पिता से कोई दबाव नहीं था, क्योंकि मैंने उनसे पूछा ही नहीं. मैं 39 का था. तिरुपति जाते हुए फ्लाइट में प्राकश झा से मिला. हम दोस्त नहीं थे, लेकिन सोशली एक-दूसरे को जानते थे. लौटते वक्त फ्लाइट कैंसल हो गई, तो हम कार शेयर करके आए. 

Advertisement

एक्टर ने कहा कि रास्ते में उन्होंने पूछा, अगर शादी नसीब में नहीं, तो सिंगल पेरेंट क्यों न बनें?' उनके परिवार में एक सिंगल महिला उसी उम्र में मां बनी थी. फिर मैंने डॉक्टरों को फोन किया. उन्होंने काउंसलिंग की. हमने स्टेप बाय स्टेप लिया, और आखिरकार मैं पिता बन गया. 

तुषार के वर्कफ्रेंट की बात करें, तो चर्चा है कि वो अगली पॉलिटिकल थ्रिलर 'जनादेश' में नजर आने वाले हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement