भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार हैं जिन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो बार शादी की है. कई कारणों से इनकी पहली शादी नहीं चली. लेकिन इनका प्यार और शादी से विश्वास नहीं उठा. इन कलाकारों ने लाइफ को नया मौका दिया. दूसरी शादी करके रिश्ते की नई शुरुआत की. आइए जानते हैं कि कौन हैं ये सितारे.
PHOTO: Instagram @manojtiwari.mp
पावरस्टार पवन सिंह की पहली शादी उनके बड़े भाई की साली नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन शादी के चंद महीने बाद नीलम ने सुसाइड कर ली. पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने ज्योति सिंह के साथ घर बसाया. लेकिन पवन सिंह की दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर है.
PHOTO: Instagram @singhpawan999
एक्टर-सांसद मनोज तिवारी की पहली शादी रानी से हुई थी. पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की. मनोज तिवारी तीन बेटियों के पिता हैं. उन्हें पहली पत्नी से एक और दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं.
PHOTO: Instagram @manojtiwari.mp
एक वक्त था जब श्वेता तिवारी भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा थीं. श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी. इस शादी से वो एक बेटी पलक तिवारी की मां बनीं. शादी के कुछ साल बाद श्वेता और राजा चौधरी में अनबन होने लगी, जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया.
PHOTO: Instagram @shweta.tiwari
राज चौधरी से तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की. इस शादी से उन्हें एक बेटा हुआ. बेटे के जन्म के बाद श्वेता और अभिनव में झगड़े होने लगे. श्वेता ने दूसरे पति से भी तलाक ले लिया है. अब वो बच्चों के साथ हैप्पी लाइफ जी रही हैं.
PHOTO: Instagram @shweta.tiwari
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं. कृष्णा से पहले कश्मीरा ने 2002 में हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी. 2007 में उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद कश्मीरा की जिंदगी में कृष्णा अभिषेक आए और 2017 में दोनों सेरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बेटों के पेरेंट बने.
PHOTO: Instagram @kashmera1
यश कुमार भी भोजपुरी सिनेमा के वो सितारे हैं, जिनकी दो शादियां हुई हैं. यश कुमार की पहली शादी अंजना सिंह से हुई थी. अंजना से तलाक के बाद उन्होंने निधि झा को अपना हमसफर हुआ. शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं.
PHOTO: Instagram @yashkumarr12
एक ओर जहां कुछ सितारों ने दूसरी शादी करके घर बसाया. कुछ एक्ट्रेसेस पहली शादी टूटने के बाद अकेले जिंदगी बिता रही हैं और खुश हैं.
PHOTO: Instagram @anjana_singh_