यूजीसी नेट परीक्षा 2020: मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकते हैं आवेदन

NTA NET JUNE 2020 नेट परीक्षा जून के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया मार्च के आने वाले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. आइए जानें- क्यों 16 मार्च बताई जा रही है रजिस्ट्रेशन की डेट.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

NTA NET JUNE 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. कहा जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन की संभावित तिथि 16 मार्च हो सकती है. ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि जून परीक्षा के लिए पंजीकरण पिछले साल भी मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हुए थे.

वैसे नेट परीक्षा के लिए अभी तक आधिकारिक तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तिथि की घोषणा नहीं की गई है. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराती है. पिछले वर्षों की तिथियों पर गौर करें तो इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि नेट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन मार्च के दूसरे सप्ताह से ही चालू किए जा सकते हैं. इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी 16 मार्च से रजिस्ट्रेशन की प्रक्र‍िया शुरू हो जाएगी.

Advertisement

यहां इस लिंक पर जाकर चेक करें ऑफिश‍ियल नोटिफिकेशन

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होता है. उम्मीदवार इन दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं. नेट परीक्षा जून 2020 में आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट अगस्त 2020 में आने की संभावना है. पिछले कुछ वर्षों से यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है. पहले यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ली जाती थी. अब इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाता है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर के 12:30 तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होती है.

इस परीक्षा में पहला पेपर सभी उम्मीदवारों के लिए समान होता है. पहले पेपर में 100 नंबर के कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं. वहीं दूसरा पेपर उम्मीदवार के विषय से संबंधित होता है. इसमें 200 नंबर के कुल 100 प्रश्न होते हैं.यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं. बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement