GSEB 12th Science Result: लॉकडाउन में परिणाम घोषित, यहां ऐसे करें चेक

Gujarat Board 12th Result 2020: गुजरात सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने 12वीं के साइंस स्ट्रीम के छात्रों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. जानें- ऐसे करें चेक.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2020,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

Gujarat Board GSEB HSC Class 12th Result 2020: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने रविवार, 17 मई को कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम के परिणाम की घोषणा कर दी है. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वह आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं.

बता दें, कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण इस बार परिणाम जारी करने में देर हो गई है. पिछले साल परिणाम 9 मई को ही घोषित कर दिया गया था. पिछले साल कुल मिलाकर, 71.9% छात्रों ने GSEB कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा पास की थी.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल-मध्य में फिर से शुरू कर दी गई थी,लेकिन लॉकडाउन के कारण प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था. राज्य बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा दोनों के लिए परिणाम मई-अंत तक जारी करने की घोषणा की थी. परीक्षा का आयोजन 5 से 21 मार्च के बीच किया गया था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

इस साल, गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6 लाख कक्षा 12 बोर्ड के लिए उपस्थित हुए. छात्र आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं, इसके अलावा परिणाम indiaresults.com पर उपलब्ध है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement

ऐसे देखें अपना परिणाम:

स्टेप 1- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.

स्टेप 2- अब 'HSC Science Result 2020' पर क्लिक करें.

स्टेप 3- मांगी गई डिटेल्स भरें.

स्टेप 4- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्श‍ित होगा.

स्टेप 5- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement