JNU Admission 2020: आंसर की जारी, Jnuexams.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

JNUEE 2020 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जवाहर लाल नेहरू JNU प्रवेश परीक्षा की आंसर की 21 अक्टूबर को जारी कर दी. जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट- nta.jnu.ac.in पर प्रश्न पत्रों के साथ आंसर की अपलोड की गई है. जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू 2020 प्रवेश परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की अपलोड कर सकते हैं.

Advertisement
JNU Admission 2020 JNU Admission 2020

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 22 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

JNU admission 2020 Answer Key: JNU 2020 प्रवेश परीक्षा की आंसर-की राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से 21 अक्टूबर को जारी कर दी गई है. ये आंसर की आधिकारिक वेबसाइट- nta.jnu.ac.in पर प्रश्न पत्रों के साथ जारी की गई है. जिन उम्मीदवारों ने जेएनयूईई 2020 प्रवेश परीक्षा दी थी, वे जेएनयू 2020 की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 
किसी भी तरह की विसंगतियों के मामले में, उम्मीदवारों को जेएनयू आंसर की 2020 को चुनौती देने का विकल्प भी दिया गया है. JNU आंसर की में प्रत्येक प्रतिक्रिया को चुनौती देने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 1000 का शुल्क लिया जाएगा. यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गइ आपत्ति को वैध पाया जाता है तो उसके लिए जेनयू फाइनल आंसर की जारी करेगा. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

JNU उत्तर कुंजी: ऐसे करें डाउनलोड 

स्टेप 1: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट JNU- ntajnu.nic.in पर जाएं. 
स्टेप 2: यहां “Download JNUEE Answer Key” पर क्लिक करें. 
स्टेप 3: लॉगिन विंडो पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें. 
स्टेप 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें. 
स्टेप 5: यहां दिया विकल्प "Display of question papers and responses" चुनें. 
स्टेप 6: यहां जेएनयू आंसर की 2020 देखें और डाउनलोड करें. 

जेएनयू उत्तर कुंजी 2020: मिलेंगी ये डिटेल 
कार्यक्रम का नाम
क्वेश्चन आईडी
सही विकल्प आईडी
परीक्षा कोड

जेएनयू उत्तर कुंजी 2020: आपत्तियां ऐसे उठाएं

स्टेप 1: आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 2: “चैलेंज जेएनयूईई आंसर-की” टैब पर क्लिक करें. 
स्टेप 3: आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड के साथ लॉगिन करें. 
स्टेप 4: “चैलेंज आंसर की” पर क्लिक करें. 
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपत्ति और सही विकल्प के लिए दावा किए गए आईडी, पेपर का नाम, आईडी विकल्प की जांच करें. 
स्टेप 6: आपत्ति का दावा करने के लिए वांछित प्रश्न आईडी के चेकबॉक्स का चयन करें. 
स्टेप 7: "सेव योर क्लेम" पर क्लिक करें. 
स्टेप 8: "फ़ाइल चुनें" विकल्प पर क्लिक करके सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें. 
स्टेप 9: "सेव योर क्लेम" पर क्लिक करें. 
स्टेप 10: मांगी गई फीस का भुगतान करें. 

Advertisement

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए JNUEE 2020 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन 6 अक्टूबर को किया गया था, जबकि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए जेएनयू 2020 की प्रवेश परीक्षा 5 से 8 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement