यूपीः थाने पर बदमाशों का हमला, होमगार्ड की हत्या

यूपी में बेखौफ बदमाशों ने प्रतापगढ़ जिले के एक थाने पर धावा बोल दिया. इस दौरान बदमाशों ने एक होमगार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी.

Advertisement
पुलिस शिद्दत के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है पुलिस शिद्दत के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • प्रतापगढ़,
  • 25 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला, जब ऐसे ही बदमाशों ने प्रतापगढ़ जिले के एक थाने पर धावा बोल दिया. इस दौरान बदमाशों ने एक होमगार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी.

यह वारदात जिले के मानिकपुर थाने में हुई. आधी रात के वक्त बदमाशों ने थाने पर हमला बोल दिया. लूट के आरोपी को छुड़ाने आए बदमाशों ने थाने में कई राउंड फायर किए. इसी दौरान थाने की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड महानंद मिश्र को ने गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

इस वारदात की खबर लगते ही आईजी और डीआईजी भारी पुलिस बल के साथ थाने पहुंच गए. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. लूट के आरोपी भी थाने से फरार थे. पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. आला अधिकारियों ने थाने में मौजूद से पूछताछ भी की.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की संख्या 6 थी. वे तीन बाइक से सवार होकर थाने पहुंचे थे. उन्होंने वहां मौजूद होमगार्ड को गोली मार दी और कई राउंड फायर किए. छिपकर जान बचाने वाले थाने के मुंशी ने आला अधिकारियों को इस हमले की सूचना दी.

घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही है. आस-पास के जिलों में भी अपराधियों की तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement