Bihar: रोहतास में टीन की चादर से कटी बाइक सवार युवक की गर्दन, मौके पर मौत

रोहतास के बढ़ईया बाग गांव में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की गर्दन टीन की चादर से कट गई. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी. पुलिस ने समझा-बुझाकर रास्ता खाली कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.

Advertisement
गर्दन कटने से बाइक सवार युवक की मौत गर्दन कटने से बाइक सवार युवक की मौत

रंजन कुमार 

  • रोहतास,
  • 17 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हिया बाग गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई. बताया गया कि एक ट्रैक्टर पर टीन की चादर (एलवेस्टस) लदी हुई थी. ट्रैक्टर पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ा था. उसी वक्त पीछे से बाइक से आया युवक उसकी चपेट में आ गया और गर्दन टीन से कट गई.

Advertisement

मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के कुरियारी गांव निवासी अयोध्या राम के रूप में हुई है. वह पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप पर आया था. घटना इतनी भयावह थी कि गर्दन कटते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे.

टीन से गर्दन कटने से बाइक सावर की मौत

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सासाराम-करगहर रोड को जाम कर दिया. भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार वैभव ने लोगों को समझाया और रास्ता खाली कराया. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मृतक अयोध्या राम मकान पेंटिंग का काम करता था और घर का अकेला कमाने वाला था. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »