NEET छात्रा मौत मामला: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है. टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और छात्रा के कमरे से पांच बोरी दस्तावेज, किताबें और अन्य सामग्री जब्त की. जांच में पटना पुलिस की एसआईटी और स्थानीय थानों की टीमें भी शामिल रहीं. परिजनों के सवालों के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया था. अब फॉरेंसिक जांच के जरिए सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement
NEET छात्रा की मर्डर मिस्ट्री (File Photo: ITG) NEET छात्रा की मर्डर मिस्ट्री (File Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को सीबीआई की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, जहां घटना के समय छात्रा रह रही थी. टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. जांच के दौरान सीबीआई को सहयोग देने के लिए पटना पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) भी मौजूद रही. इसके अलावा पत्रकार नगर पुलिस स्टेशन और चित्रगुप्त नगर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम भी कार्रवाई में शामिल रही.

Advertisement

पांच बोरी दस्तावेज जब्त
सीबीआई टीम उस कमरे में पहुंची, जहां छात्रा ठहरी हुई थी. तलाशी अभियान के बाद टीम पांच बोरी भरकर दस्तावेज और अन्य सामग्री अपने साथ ले गई. जब्त सामग्री में कॉपियां, किताबें, नोट्स, विभिन्न व्यक्तिगत दस्तावेज और कपड़े शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, इन सभी सामग्रियों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी.

मामले की प्रारंभिक जांच कर रही पटना पुलिस की एसआईटी अब तक जुटाए गए सभी दस्तावेज और निष्कर्ष सीबीआई को सौंप रही है. दोनों एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं, ताकि घटना से जुड़ी हर परिस्थिति की गहराई से पड़ताल की जा सके.

गौरतलब है कि छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए थे, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया. अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसी निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्ट सामने लाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement