तेलंगाना: वारंगल की पटाखा फैक्ट्री में आग, 10 लोगों की मौत

ये घटना वारंगल के काशीबुगा इलाके में स्थित भद्रकाली फैक्ट्री में हुई है. हादसा बुधवार सुबह को हुआ. आग के बाद हुए धमाके से फैक्ट्री की इमारत गिर गई.

Advertisement
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

आशीष पांडेय / देवांग दुबे गौतम

  • वारंगल ,
  • 04 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

तेलंगाना में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मारे गए लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं.

 ये घटना वारंगल के काशीबुगा इलाके में स्थित भद्रकाली फैक्ट्री में हुई है. हादसा बुधवार सुबह को हुआ. आग के बाद हुए धमाके से फैक्ट्री की इमारत गिर गई. कई कर्मचारियों के शव यूनिट से सैकड़ों फीट दूर मिले.

Advertisement

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं. घायलों को एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. आग के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है.

प्रशासन को डर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. धामके के समय फैक्ट्री में कितने कर्मचारी काम कर रहे थे इसकी भी जानकारी नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »