संसद हमले को 15 साल पूरे, पीएम और उपराष्ट्रपति समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे.

Advertisement
पीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि पीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्‍ली,
  • 13 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

मंगलवार को संसद हमले पर हुए आतंकवादी हमले को 15 साल पूरे हो गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस मौके पर हमले में शहीद लोगों को संसद भवन के बाहर श्रद्धांजलि दी, पीएम और उपराष्ट्रपति के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

 

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे. 15 साल पहले आज ही के दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था. उस दिन एक सफेद एंबेसडर कार में आए पांच आतंकवादियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी करके पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया था.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement