पंजाब में कोरोना के 81 फीसदी नए केस UK वेरिएंट के, CM अमरिंदर ने वैक्सीनेशन बढ़ाने की मांग की

पंजाब की ओर से भेजे गए 401 सैंपल में से 81 फीसदी में यूनाइटेड किंगडम (यूके) का नया स्ट्रेन मिला है. यह रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की है.

Advertisement
देश में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं देश में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 23 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST
  • पंजाब में बढ़ रहे है कोरोना के नए मामले
  • नए स्ट्रेन की पुष्टि के बाद प्रदेश में हड़कंप

पंजाब में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप मच गया है. पंजाब की ओर से भेजे गए 401 सैंपल में से 81 फीसदी में यूनाइटेड किंगडम (यूके) का नया स्ट्रेन मिला है. यह रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की है. इसके साथ ही 60 से कम उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए कहा गया है.

Advertisement

पंजाब में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत सभी लोगों को वैक्सीन देना चाहिए, अभी तक एक्सपर्ट ने पाया है कि कोरोना के नए स्ट्रेन में कोविशिल्ड वैक्सीन कारगर है, इसलिए हमें जल्द से जल्द लोगों को वैक्सीन लगवाना पड़ेगा, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है, जिसमें मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना शामिल है. सीएम अमरिंदर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर कई पाबंदियां लगाई है, ताकि इसके प्रसार को कम किया जा सके.

हाल में पंजाब सरकार की कोविड एक्सपर्ट कमेटी के हेड डॉक्टर केके तलवार ने कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई थी. इसके बाद ही सरकार ने कई कोरोना सैंपल में नए स्ट्रेन की जांच के लिए उसे अलग लैब में भेजा था. अब यूके का नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप मच गया है. पंजाब सरकार ने वैक्सिनेशन बढ़ाने का निर्देश दिया है.

Advertisement

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'डॉ. केके तलवार ने बताया कि यूके के नए वैरिएंट पर कोविशिल्ड काफी प्रभावी है.' आपको बता दें कि नए वैरिएंट के 98 फीसदी केस यूनाइटेड किंगडम और 90 फीसदी केस स्पेन में मिल रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »