दिल्ली मेयर चुनाव के बीच कांग्रेस पार्षद ने दिया इस्तीफ़ा, AAP के कैंडिडेट का करेंगी समर्थन

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा किया. इसी बीच कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव में वह आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार का समर्थन करेंगी.

Advertisement
कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है  कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा किया. इसी बीच कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव में वह आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार का समर्थन करेंगी. सबीला बेगम ने अपने इस्तीफे में कहा कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते.

Advertisement

बता दें कि मेयर चुनाव के बीच जब कांग्रेस के 8 पार्षदों ने दलित विरोधी होने का आरोप लगाकर वोटिंग का बहिष्कार किया, तो उन्हीं की साथी सबीला बेगम ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और वोटिंग में हिस्सा लिया. एमसीडी में कांग्रेस को ये दूसरा बड़ा झटका  है. सबीला बेगम ने अपने इस्तीफे में कहा कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते.

पहले भी AAP में शामिल हुईं थी सबीला

सबीला मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद हैं. कांग्रेस से पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वह आम आदमी पार्टी में चली गई थीं. जिनके विरोध में लोग सड़क पर आ गए थे. आरोप था पार्षद सबीला बेगम ने जनता के फैसले का अपमान किया है. घर के बाहर भी जमकर हंगामा हुआ था. आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे के बाद वह वापस कांग्रेस में आ गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर वह आम आदमी पार्टी में आ गई हैं और वोट भी दिया है.

भाजपा के सभी सातों सांसदों ने डाला वोट

Advertisement

वहीं, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मतदान चल रहा है, भाजपा के सभी सातों सांसदों ने महापौर पद के लिए वोट डाल दिया है और बाद में हम डिप्टी मेयर के लिए भी वोट डालेंगे. अगर आज भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाते हैं, तो हम एमसीडी की निष्क्रियता को जारी नहीं रहने देंगे, जो आम आदमी पार्टी के अधीन है. 

कांग्रेस के 7 पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

चुनाव के दौरान कांग्रेस के 7 पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया. पार्षदों के मतदान की अंतिम प्रक्रिया चल रही है, इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पहुंचे और वोट किया. हालांकि इस दौरान राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी गैर हाजिर रहीं.

इन पार्षदों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

- मनदीप सिंह
 - वेदपाल चौधरी
- अरीबा खान
- नाजिया दानिश
- समीर अहमद
- नाजिया खातून
- शीतल चौधरी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »