कोरोना का कहर: गृह मंत्रालय का अधिकारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश, 50 फीसदी ही आ सकेंगे दफ्तर

दिल्ली में बढ़ते कोरोना का असर केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी दिखने लगा है. गृह मंत्रालय ने अपने ताजा आदेश में अधिक से अधिक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ही करने को कहा है.

Advertisement
कोरोना संकट के बीच गृह मंत्रालय का आदेश (फाइल फोटो) कोरोना संकट के बीच गृह मंत्रालय का आदेश (फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय का नया आदेश
  • आधे कर्मचारी ही दफ्तर आ सकेंगे
  • कोरोना के कारण लिया गया फैसला

दिल्ली में कोरोना वायरस का संकट बेकाबू हो गया है, ऐसे में एक बार फिर पाबंदियां लागू हो रही हैं. अब इस बढ़ते कोरोना का असर केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी दिखने लगा है. गृह मंत्रालय ने अपने ताजा आदेश में अधिक से अधिक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ही करने को कहा है. 

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी किए हैं. अब अंडर सेक्रेटरी और उससे नीचे स्तर के अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई है. जबकि दफ्तर में 50 फीसदी कर्मचारी ही आ सकेंगे. 

गृह मंत्रालय जाने वाले अधिकारियों को सुबह 9 और 10 के बीच अलग-अलग वक्त पर आना होगा, ये आदेश 30 अप्रैल तक जारी रहेगा. जो अधिकारी कंटेनमेंट जोन में हैं, उन्हें दफ्तर आने से छूट है. 

आपको बता दें कि कोरोना की पिछली लहर में भी सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई थी. जब कोरोना केस कुछ कम हुए थे, तब अफसरों को दफ्तर वापस बुलाया गया था.

दिल्ली में लागू हो गई हैं पाबंदियां
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से काफी पाबंदियां लगा दी गई हैं. पहले ही यहां पर नाइट कर्फ्यू लागू था, अब वीकेंड कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. जो एक तरह का लॉकडाउन ही है. हालांकि, इस बार कुछ हदतक छूट भी दी गई है.

वीकेंड के दौरान दिल्ली में बेवजह बाहर निकलने पर रोक होगी, कहीं जाने के लिए ई-पास जरूरी होगा. वीकली मार्केट को प्रति दिन और प्रति ज़ोन के हिसाब से खोला जाएगा. हालांकि, मेट्रो और अंतरराज्यीय परिवहन सेवा चलती रहेंगी. 

बता दें कि बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दफ्तरों से अपील की थी कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम करवाएं, ताकि कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सके. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »