शाहिद कपूर ने पूरी की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने ट्विटर पर बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'रंगून' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसकी के साथ उनकी दूसरी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है.

Advertisement
शाहिद कपूर शाहिद कपूर

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 17 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली रोमांटिक फिल्म 'रंगून' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है. शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, 'मॉर्निग ट्विप्स 'रंगून' की शूटिंग का आखिरी दिन है.'

'रंगून' में शाहिद और पतली सी मूंछ में नजर आएंगे. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद के साथ कंगना रनोट और सैफ अली खान भी नजर आएंगे. यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

शाहिद पहले भी विशाल भारद्वाज के निर्देशन की जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं. देखना होगा कि 'रंगून' भी दर्शकों पर वैसा जादू चला पाएगी या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »