विराट कोहली और धोनी ने कंगना रनोट संग 'लंदन ठुम‍कदा' पर लगाए ठुमके

विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी ने कंगना रनोट संग एक ऐड वीडियो के शूट के लिए लगाए ठुमके.

Advertisement

पूजा बजाज / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनोट ने राजकुमार हिरानी के एक एड के लिए भारतीय क्रिकेट की हस्तियों महेंद्र सिंह धौनी तथा विराट कोहली के साथ शूटिंग की.

इस ऐड शूट को इन सभी दिग्गजों ने खूब एंजॉय किया. का यह ऐड आईपीएल टी20 क्रिकेट लीग के दौरान दिखाया जाएगा. एक सूत्र के मुताबिक, 'कंगना के लिए ऐड को समय देना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि वह विशाल भारद्वाज की में व्यस्त हैं. फिर भी उन्होंने इसके लिए समय निकाला.

Advertisement

सूत्र ने कहा, 'चूंकि वह फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहीं थीं, इसलिए वह काफी व्यस्त थीं. इसे देखते हुए हिरानी ने विशाल से सिर्फ एक दिन के लिए कंगना को समय देने का अनुरोध किया. कंगना की अपने प्रोफेशन के प्रति कमिटमेंट को देखते हुए विशाल ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी.'

राज कुमार हिरानी ने मात्र एक दिन में ऐड की शूटिंग पूरी की. कंगना इसमें अपने 'क्वीन' अवतार में नजर आएंगी. और विराट कोहली और धोनी भी उनके साथ फिल्म क्वीन में उनके सिगनेचर डांस स्टेप को कॉपी करते नजर आएंगे. ट्विटर पर जारी इस ऐड शूट की कई तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि धोनी, और कंगना रनोट फिल्म क्वीन के गाने लंदन ठुमकदा पर ही अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »