मैडम तुसाद म्यूजियम में एंजेलि‍ना जोली और ब्रैड पिट का पुतला हुआ अलग

एंजेलिना जोली की ओर से तलाक की अर्जी दायर करने के बाद मैडम तुसाद ने म्यूजियम में अलग किया एंजेलिना और ब्रैड पिट का पुतला.

Advertisement
ब्रैड पिट और एंजेलि‍ना जोली का पुतला ब्रैड पिट और एंजेलि‍ना जोली का पुतला

खुशदीप सहगल

  • लंदन ,
  • 21 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:43 AM IST

हॉलिवुड के पावर कपल माने जाने वाले ब्रैड पिट और एंजेलि‍ना जोली की रोमांटिक कैमिस्ट्री कभी इतनी मशहूर थी कि इसे 'ब्रेंजलीना' के नाम से बुलाया जाता था. लेकिन एंजेलि‍ना ने अब ब्रैड पिट से तलाक की अर्जी क्या डाली कि खुद के साथ-साथ दोनों के पुतलों की भी अलग होने की नौबत आ गई. जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है मैडम तुसाद के वर्ल्ड फेमस म्यूजियम में.

Advertisement

मैडम तुसाद म्यूजियम में दोनों के मोम के पुतलो को अलग कर दिया गया है. म्यूजियम की ओर से अलग हुए पुतलों की फोटो भी अपने ऑफिश‍ियल ट्विटर पेज पर डाल दी गई हैं. साथ में पोस्ट में लिखा गया है, 'हम उस खबर को फॉलो कर रहे हैं जिसने दुनियाभर में सेलेब्रिटी फैन्स को हैरानी में डाल दिया है. हम पुष्टि करते हैं कि हमने के पुतलों को अलग कर दिया है.'

बता दें कि मैडम तुसाद म्यूजियम में के कपल के तौर पर पुतले साल 2013 में लगाए गए थे. अब अलग होने के बाद एंजेलि‍ना का पुतला निकोल किडमैन और पिट का पुतला मॉर्गन फ्रीमैन के बराबर में लगाया गया है.

ने 19 सितंबर को ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी. एंजेलि‍ना और पिट ने 10 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2014 में शादी की थी. सूत्रों ने बताया कि एंजेलिना ने छह बच्चों की परवरिश के पिट के तौर-तरीकों से खुश नहीं होने की वजह से तलाक लेने का फैसला किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »