होमोसेक्सुअलिटी पर बनी थी इरफान की फिल्म 'अधूरा', कभी नहीं हुई रिलीज

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने भी 90 के दशक में समलैंगिक रिश्तों पर बनी एक फिल्म में काम किया था. मगर ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी.

Advertisement
इरफान खान इरफान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

आजकल समलैंगिक रिश्तों पर फिल्में बनाना भले ही कोई बड़ी बात नहीं रह गई मगर एक समय ऐसा था जब ऐसे विषयों पर फिल्में बनाने के बारे में कोई सोचता भी नहीं था. होमोसेक्सुअलिटी को देश में कभी भी अच्छी निगाहों से नहीं देखा गया और समाज द्वारा ठुकराया जाता गया. मगर अब जब समाज अपनी सोच विकसित कर रहा है और जेंडर डिसक्रिमिनेशन से ऊपर उठ रहा है फिल्मों के क्षेत्र में भी ऐसे टॉप्कस को फिल्ममेकर एक्सप्लोर कर रहे हैं.

Advertisement

मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने भी 90 के दशक में समलैंगिक रिश्तों पर बनी एक फिल्म में काम किया था. वैसे तो साल 1996 में दीपा मेहता की फिल्म फायर को समलैंगिक रिश्तों पर बनी बॉलीवुड की पहली फिल्म माना जाता है जिसमें नंदिता दास और शबाना आजमी लीड रोल में थीं मगर बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि एक्टर इरफान खान ने साल 1995 में अधूरा नाम की एक फिल्म में गे कैरेक्टर प्ले किया था. इस फिल्म को बॉलीवुड में समलैंगिक रिश्तों पर बनी पहली फिल्म माना जाता है. मगर अफसोस की ये फिलम कभी रिलीज नहीं हो सकी.

गे रिलेशनशिप पर थी फिल्म की कहानी

खुद इरफान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बताया था कि उन्होंने एक फिल्म में गे कैरेक्टर प्ले किया था. मगर उन्होंने इस पर ज्यादा बातें नहीं की थीं और ये भी नहीं बताया था कि फिल्म रिलीज क्यों नहीं हुई. फिल्म के बनने के 25 साल बाद भी इस फिल्म के ना रिलीज होने की वजह सामने नहीं आ पाई. सेंसर बोर्ड द्वारा इस फिल्म पर रोक लगा दी गई थी. फिल्म का निर्देशन आशीश बलराम नागपाल ने किया था. नागपाल ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी. वे इरफान खान के अपोजिट कास्ट हुए थे. फिल्म की कहानी एक इंडस्ट्रिलिस्ट और जर्नलिस्ट के ऊपर थी जो एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे.

Advertisement

वैसे तो इरफान खान ने कई सारी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए. मगर लोग उन्हें एक गे के कैरेक्टर में देखने से वंछित रह गए. अब एक्टर हम सब के बीच नहीं हैं मगर इरफान द्वारा निभाए गए शानदार रोल्स की यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »