शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे, Viral हुई तस्वीरें

डंकी की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे हैं. साउदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करके कंफर्म किया है कि किंग खान ने मक्का पहुंच कर उमराह किया है. सुपरस्टार के उमराह के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वो सफेद कपड़ों में अलग लुक में नजर आ रहे हैं.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. UAE में 'डंकी' की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान उमराह के लिये मक्का पहुंच गए हैं. कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने मक्का जाने की ख्वाहिश जताई थी. वो पल भी आ गया है, जब शाहरुख वहां उमराह के लिये पहुंच गये हैं. 

किंग खान ने किया उमराह
अब तक ये कयास लगाया जा रहा था कि शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे हैं. पर अब ये कंफर्म हो गया है. साउदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करके कंफर्म किया है कि किंग खान ने मक्का पहुंच कर उमराह किया है. सुपरस्टार के उमराह के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वो सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement
उमराह के लिये पहुंचे शाहरुख खान

वीडियो में शाहरुख खान को फैंस और सेक्योरिटी से घिरे हुए देखा जा सकता है. शाहरुख खान को अलग लुक में देख कर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

उमराह करने की जताई थी इच्छा
अब तक हमने शाहरुख खान के बहुत से रूप देखे हैं. पर उनका ये रूप पहली बार देखने को मिला है. कुछ वक्त पहले किंग खान ने ट्वीट करके उमराह करने की इच्छा जताई थी. अब देखिये वो पल भी आया जब शाहरुख खान की ये मन्नत भी पूरी हो गई. शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, मक्का-मदीना इंशा अल्लाह जल्द ही. सभी को खुश करना चाहते हैं. जब मैं बच्चा था जब मेरे पास एक खिलौना पियानो था. इसे याद करता हूं. सउदी नहीं जा पाया.  

पूरी हुई 'डंकी' की शूटिंग
शाहरुख खान UAE 'डंकी' की शूटिंग के लिये गए हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर शूटिंग पूरी होने की घोषणा भी की थी. फिल्म की शूटिंग खत्म करने के साथ ही शाहरुख खान ने टीम के सभी कलाकारों का शुक्रिया अदा किया था. इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के संस्कृति और फिल्म मंत्रालय का भी धन्यवाद अदा किया था. डंकी के अलावा फैंस को शाहरुख खान की पठान और जवान का भी इंतजार है. 

पाकिस्तानी एक्टर भी पहुंचे उमराह
शाहरुख खान के अलावा पाकिस्तानी एक्टर-मॉडल हुमायूं सईद अंसारी भी उमराह के लिये मक्का गये हैं. उमराह पहुंच कर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन फोटोज में उन्हें उमराह परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर लिखते हैं कि अल्लाह पाकिस्तानी की हर बुराई से इफाजत करे. इसके साथ ही फैमिली, दोस्त और उनके चाहने वालों पर आर्शीवाद बनाये रखे.  हुमायूं सईद अंसारी क्राउन के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए थे. 

आपने किंग खान के उमराह की तस्वीरें देखी या नहीं?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »