बाजार को रास नहीं आया RBI का फैसला, सेंसेक्स 792 अंक टूटकर बंद

केंद्रीय बैंक के रेपो रेट में कोई बदलाव न करने की घोषणा करने के बाद सेंसेक्स 838.81 अंक नीचे आ गया है. इस भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स फिलहाल 34,276.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI file photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI file photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में कोई बदलाव न किए जाने का फैसला बाजार को रास नहीं आया है. शुक्रवार को आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है.

जहां 838 अंक तक टूटा. वहीं, निफ्टी भी 297 अंक नीचे आया. कारोबार खत्म होने के दौरान सेंसेक्स 792 अंक टूटकर बंद हुआ.  शेयर बाजार में कारेाबार शुरू होने से आख‍िर तक गिरावट बनी रही.

Advertisement

शुक्रवार को ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. दूसरी तरफ, रुपये में भी काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली. आज पहली बार रुपया डॉलर के मुकाबले 74 के पार पहुंच गया है.

इन दोनों वजहों से बाजार नीचे आया है. शुक्रवार को सेंसेक्स 792.17 अंकों की भारी गिरावट के साथ 34,376.99 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी की बात करें तो यह भी नीचे आया है.

निफ्टी ने 282.80 अंकों की गिरावट के साथ समेटा है. इस गिरावट के साथ निफ्टी-50 10,316.45 के स्तर पर बंद हुआ है.

इस कारोबारी हफ्ते के दौरान में लगातार गिरावट बनी रही है. 1 अक्टूबर से लेकर शुक्रवार के बीच शेयर बाजार 2100 अंक से भी ज्यादा टूटा है. 

कारोबार खत्म होने के दौरान तेल कंपनियों के शेयर लाल निशान के नीचे ही बने रहे. हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर 24.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर भी 19.60 फीसदी गिरे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »