मामूली बहस और फिर हत्या... युवक ने गला घोंटकर ले ली लिव- इन में साथ रह रही प्रेमिका की जान

मथुरा में लिव-इन में रह रहे युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों किराए के मकान में रहते थे.घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
युवक ने गला घोंटकर ले ली लिव- इन पार्टनर की जान (Photo: ITG) युवक ने गला घोंटकर ले ली लिव- इन पार्टनर की जान (Photo: ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 17 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना कोतवाली इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों एक किराए के मकान में लिव-इन में रहते थे. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलती ही, पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है.

बताया जाता है कि कोतवाली इलाके के रामनगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले राहुल नामआरोपी का प्रेम संबंध मोनिका नाम की इस युवती से था. दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. मोनिका कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी, वहीं राहुल मेहंदी लगाने का काम करता था.

Advertisement

जानकारी के अनुसार हत्या के दिन अचानक किसी बात पर हुए विवाद में राहुल ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में सी ओ सिटी भारत भूषण वर्मा का कहना है कि कोतवाली इलाके के रामनगर में एक युवती का शव प्राप्त होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने युवती का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी राहुल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »