MP: शाजापुर में बस की टक्कर से 3 युवकों की मौत, बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी

तीनों लड़के बिना हेलमेट के सवार थे और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई. बस का चालक, जो लापरवाही से बस चला रहा था, मौके से भाग गया. फिलहाल बस को जब्त कर लिया गया है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • शाजापुर ,
  • 23 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 15-19 आयु वर्ग के तीन लड़कों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों की पहचान आयुष मालवीय (18), रवि मालवीय (19) और राज मालवीय (15) के रूप में हुई है. तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था. 

Advertisement

शुजालपुर मंडी थाने के प्रभारी शिव कुमार यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर शुजालपुर में सुबह 8:30 बजे हुई. आयुष और रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया. बस शुजालपुर से भोपाल जा रही थी, जबकि दोपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था." 

यादव ने बताया, "तीनों बिना हेलमेट के सवार थे और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई. बस का चालक, जो लापरवाही से बस चला रहा था, मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. बस को जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना की आगे की जांच जारी है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »