इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद...किशोर की चाकू से गोदकर हत्या

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद के बाद 17 वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • वर्धा,
  • 10 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद के बाद 17 वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. वहीं, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार को हिंगणघाट क्षेत्र के पिंपलगांव गांव में हुई. हिंगणघाट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ऑनलाइन पोस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि करीब एक महीने पहले पीड़ित हिमांशु चिमनी और आरोपी मानव जुमनाके (21) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स से वोट मांगे गए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इटावा: प्रॉपर्टी विवाद में बहन और 3 साल की भांजी की गोली मारकर हत्या, रिटायर्ड CMO के बेटे ने घर में खेला खूनी खेल

जानकारी सामने आई है कि पीड़ित को आरोपी से ज्यादा वोट मिले. जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया था. इसको लेकर आरोपी ने चर्चा करने के लिए पीड़ित मिलने के लिए बुलाया. हालांकि, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: अरबपति कारोबारी की 70 बार चाकू घोंपकर नाती ने कर दी हत्या, प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद

वहीं, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »