मुंबई: खेलते समय नाले में गिरा था 5 साल का बच्चा, आज सुबह मिली लाश

मुंबई के घाटकोपर इलाके के नाले में गिरे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है. उसका शव शुक्रवार सुबह निकाला गया. बच्चा कल यानी गुरुवार को खेलते समय नाले में गिर गया था.

Advertisement
बच्चे को ढूंढने के लिए चलाया गया था सर्च ऑपरेशन बच्चे को ढूंढने के लिए चलाया गया था सर्च ऑपरेशन

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 12 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

  • कल नाले में गिरा था बच्चा
  • चलाया गया था सर्च ऑपरेशन

मुंबई के घाटकोपर इलाके के नाले में गिरे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है. उसका शव शुक्रवार सुबह निकाला गया. बच्चा कल यानी गुरुवार को खेलते समय नाले में गिर गया था. फायर बिग्रेड और पुलिस ने कल दिन भर बच्चे को खोजने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मिला था. आज सुबह उसकी लाश नाले में मिली है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह घटना घाटकोपर ईस्ट के सावित्री बाई फुले नगर, गली नंबर- 6 में पंत नगर पुलिस चौकी के पास की है. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना फायर ब्रिग्रेड को कल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर मिली थी. जिसके बाद वह दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया था.

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नाले में एक लड़का गिर गया है जिसकी उम्र पांच साल के आसपास थी. बच्चे की तलाश के लिए रस्सियों और हुक एंकर और कश्ती की मदद से एफ/एम और बाढ़ रिस्पॉन्स टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. गुरुवार देर शाम तक बच्चा नहीं मिला था. इसके बाद सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था.

बच्चे का नाम हुसैन हमीद शेख बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, हुसैन अपने घर के पास बने नाले के पास भाई के साथ खेल रहा था. उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो नाले में गिर गया. इस बात की जानकारी उसके भाई ने अपनी मां को दी, जिसके बाद हुसैन की मां ने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई और हुसैन नाले में डूब गया.

Advertisement

शुक्रवार सुबह हुसैन हमीद की लाश मिली है. बच्चे के शव को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा. बच्चे की मौत की खबर पाकर परिवार में मातम का माहौल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »