छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर

बीजापुर में सबसे बड़ा एंटी नक्सल अभियान चल रहा है. इस अभियान में अब तक पांच नक्सलियों का सफाया हो चुका है. टॉप के नक्सली नेता हिडमा, बटालियन प्रमुख देवा, उनकी पूरी बटालियन और कई वरिष्ठ नक्सल कमांडरों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी पर संयुक्त अभियान चल रहा है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुमी राजप्पन

  • बीजापुर,
  • 24 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल अभियान चल रहा है. इस अभियान में अब तक पांच नक्सलियों का सफाया हो चुका है.

टॉप के नक्सली नेता हिडमा, बटालियन प्रमुख देवा, उनकी पूरी बटालियन और कई वरिष्ठ नक्सल कमांडरों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर ये एक संयुक्त अभियान चल रहा है. यह इलाका छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित है, जो बीजापुर जिले में आता है.

Advertisement

पिछले 48 से अधिक घंटों से सुरक्षा बलों ने पहाड़ी क्षेत्र को चारों तरफ से घेर रखा है. बता दें कि कुछ दिन पहले, नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें ग्रामीणों को पहाड़ियों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी गई थी और खुलासा किया गया था कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में IED लगाए गए हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि पहाड़ियों पर सैकड़ों सीरियल IED बिछाए गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »