TV शो ये उन द‍िनों... की नैना को सेट पर मिला बर्थडे सरप्राइज, काटे 67 केक

'ये उन दिनों की बात है फेम एक्ट्रेस आशी सिंह को बर्थडे के मौके पर मिला सरप्राइज, फैंस ने भेजे सेट पर कई तोहफे.

Advertisement
आशी स‍िंह आशी स‍िंह

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

'ये उन दिनों की बात है' की अभिनेत्री आशी सिंह ने रविवार को अपने 21वें जन्मदिन पर 67 केक काटे. दरअसल, आशी के पास उनके प्रशंसकों के उपहारों का ढेर लग गया और उन्हें उपहार में 67 केक मिले.

आशी ने बताया, "दर्शकों के दिल में मेरे किरदार 'नैना' के लिए खास जगह बन जाने से मैं बहुत खुश हूं. 'नैना' के कारण मेरे जन्मदिन पर कई फैंस मुझे उपहार भेज रहे हैं और जन्मदिन के लिए अपना प्यार जता रहे हैं." उन्होंने कहा, "ये उन दिनों की बात है' के सेट पर मेरा ये पहला जन्मदिन है. यह जन्मदिन जरूर मेरे सबसे यादगार जन्मदिनों में गिना जाएगा."

Advertisement

आशी ने हाल ही में शो में अपने किरदार के बारे में चर्चा की थी. उन्होंने बताया, टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' में समीर और नैना के बीच अलगाव हो चुका है. इस अलगाव के कारण मुझे सेट में आजकल रोज रोने की एक्टिंग करनी पड़ती है. मैं रोते-रोते थक गई हूं. जब भी कोई मेरे पास आकर ये कहता है कि आपको रोना है मेरे मन में तुरंत ये ख्याल आने लगता है कि शूटिंग कब खत्म होगी. मेरी आखों में सूजन आ जाती है और वो शूटिंग के बाद घर जाने तक भी ठीक नहीं होती."

अपनी एक्टिंग के बारे में आशी ने कहा, ''मैं खुद की तुलना किसी से नहीं करती. साथ ही मैं खुद में छोटे-छोटे बदलाव लाने की कोशिश करती रहती हूं.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »